Apple के नए CEO का प्लान, TV और फिल्मों में बढ़ेगी ताकत

Apple के नए CEO का प्लान, TV और फिल्मों में बढ़ेगी ताकत

7 mins read
87 views
July 28, 2026

Apple के नए CEO जॉन टर्नस ने Apple TV पर फोकस जारी रखने की बात कही, जानिए टिम कुक के बाद कंपनी की एंटरटेनमेंट रणनीति कैसी होगी।

Apple Leadership Transition: क्या Apple अब सिर्फ iPhone और टेक्नोलॉजी कंपनी नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी बड़ा नाम बनना चाहता है? Apple के नए CEO बनने जा रहे जॉन टर्नस ने साफ संकेत दिए हैं कि कंपनी अपने मनोरंजन कारोबार की मौजूदा रफ्तार को आगे भी बनाए रखेगी। वह सितंबर 2026 में टिम कुक की जगह CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

Apple TV पर जॉन टर्नस का बड़ा फोकस 

जॉन टर्नस ने कहा कि Apple TV में कंपनी के पास इस समय शानदार मोमेंटम है। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन शो, किरदार और कहानियां मौजूद हैं। कंपनी अब इसी सफलता को और आगे बढ़ाना चाहती है। Apple ने 2019 में Apple TV+ के जरिए ओरिजिनल टीवी सीरीज और फिल्मों की शुरुआत की थी। इसके बाद कंपनी को CODA, F1 और Ted Lasso जैसे प्रोजेक्ट्स से बड़ी सफलता मिली।  

CODA ने ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर का पुरस्कार जीता। वहीं The Studio और Ted Lasso जैसे शो को एमी अवॉर्ड्स में भी पहचान मिली। पिछले साल Apple ने अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस के नाम से ‘+’ हटाकर इसे Apple TV कर दिया था। 

Tim Cook बोले- सबसे ज्यादा नहीं, सबसे बेहतर बनना है 

मौजूदा CEO Tim Cook ने कहा कि Apple की एंटरटेनमेंट रणनीति का लक्ष्य सबसे ज्यादा कंटेंट देना नहीं, बल्कि सबसे बेहतर कंटेंट पेश करना है। उन्होंने कहा कि कंपनी इसी दिशा में काम कर रही है। Cook ने यह भी बताया कि वह CEO पद के बदलाव के दौरान जॉन टर्नस के साथ मनोरंजन कारोबार से जुड़ी अपनी जानकारी और अनुभव साझा कर रहे हैं। 

READ MORE: Apple के CEO पद से हटेंगे टिम कुक, संभालेंगे नई जिम्मेदारी 

F1 से Apple ने दिखाया अलग अंदाज 

Tim Cook ने कहा कि Apple भविष्य में एंटरटेनमेंट सेक्टर में नई साझेदारियों के लिए तैयार है। हालांकि, कंपनी उन्हीं क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहती है जहां वह कुछ खास और अलग कर सके। उन्होंने F1 के साथ साझेदारी का उदाहरण दिया। Brad Pitt की फिल्म F1 के लिए Apple ने खास कैमरे तैयार किए, ताकि दर्शकों को रेस कार के अंदर होने जैसा अनुभव मिले। अमेरिका में F1 रेस अब Apple TV पर एक्सक्लूसिव दिखाई जाती हैं। इसके अलावा Apple News और दूसरी सेवाओं के जरिए रेस से जुड़े अपडेट और लीडरबोर्ड भी उपलब्ध कराए जाते हैं। 

READ MORE: ट्रंप का ‘Kiss My A**’ बयान ठंडा, टिम कुक के नाम पर नई चर्चा 

Apple का अगला कदम क्या होगा? 

Apple के वरिष्ठ अधिकारी Eddy Cue ने पिछले महीने कहा था कि कंपनी का लक्ष्य स्ट्रीमिंग और सिनेमाघरों के लिए बेहतर और ज्यादा टीवी शो और फिल्में पेश करना है। जॉन टर्नस के CEO बनने के बाद Apple TV पर कंटेंट और एंटरटेनमेंट में निवेश बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी अब टेक्नोलॉजी के साथ मनोरंजन को भी अपनी रणनीति का अहम हिस्सा बनाने की तैयारी में दिख रही है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss