Farm Watt Innovations ने जुटाए 32.5 करोड़, 11 राज्यों में होगा विस्तार

Farm Watt Innovations ने जुटाए 32.5 करोड़, 11 राज्यों में होगा विस्तार

5 mins read
1 views
July 23, 2026

Farm Watt Innovations: क्या खेती का कचरा अब प्रदूषण बढ़ाने के बजाय साफ ऊर्जा बनाने में काम आएगा? Farm Watt Innovations ने इसी दिशा में बड़ा कदम उठाया है। क्लाइमेट-केंद्रित एग्रीबिजनेस स्टार्टअप ने 32.5 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है। यह निवेश IAN Alpha Fund और Rainmatter की अगुवाई में हुआ है।

Farm Watt Innovations ने 32.5 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई, जानिए कंपनी इस रकम से भारत की बायोमास और स्वच्छ ऊर्जा सप्लाई चेन कैसे मजबूत करेगी।

Farm Watt Innovations बढ़ाएगा बायोमास नेटवर्क

कंपनी इस नई पूंजी का इस्तेमाल अपने बायोमास कलेक्शन नेटवर्क को बढ़ाने में करेगी। इसके अलावा नए बायोमास एग्रीगेशन हब बनाए जाएंगे। आधुनिक मशीनरी और सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी निवेश होगा। कंपनी अपनी टीम का विस्तार भी करेगी। 2023 में कुमार नीलेंदु ने Farm Watt Innovations की शुरुआत की थी। स्टार्टअप एक टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है। यह किसानों से कृषि अवशेष जुटाकर उन्हें Compressed Biogas (CBG) प्लांट और दूसरी बायोएनर्जी यूनिट्स तक पहुंचाता है।

READ MORE: स्टार्टअप फाउंडर्स की पहली पसंद, ये हैं सबसे दमदार लैपटॉप

पराली जलाने की समस्या से निपटने की कोशिश

भारत के कई उत्तरी राज्यों में फसल अवशेष जलाना लंबे समय से बड़ी समस्या है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। Farm Watt Innovations कृषि कचरे को बायोमास में बदलकर इस समस्या का समाधान खोजने की कोशिश कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, उसका लक्ष्य किसानों के लिए नई कमाई का जरिया बनाना और क्लीन एनर्जी सेक्टर के लिए टिकाऊ सप्लाई चेन तैयार करना है।

15 हब से 11 राज्यों तक विस्तार की तैयारी

Farm Watt Innovations अभी 6 राज्यों में 15 बायोमास एग्रीगेशन हब चला रहा है। अब कंपनी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और बिहार में अपना नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी कर रही है। स्टार्टअप आगे चलकर अपने CBG, बायो-पैलेट और बायोचार प्लांट भी शुरू करना चाहता है। इससे कंपनी बायोएनर्जी की पूरी वैल्यू चेन में अपनी मौजूदगी मजबूत कर सकेगी।

READ MORE: बेंगलुरु के टॉप 10 AI स्टार्टअप्स 2026

नई फंडिंग Farm Watt Innovations को तेजी से विस्तार करने में मदद करेगी। कंपनी कृषि कचरे को ऊर्जा के स्रोत में बदलकर प्रदूषण कम करने और भारत की क्लीन एनर्जी जरूरतों को पूरा करने पर फोकस कर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

GTA Online में पैसे कमाने का मौका, मिलेंगे बड़े रिवॉर्ड
Previous Story

GTA Online में पैसे कमाने का मौका, मिलेंगे बड़े रिवॉर्ड

Latest from Investment

Don't Miss