Smart TV Standby Mode: आज के समय में लगभग हर घर में स्मार्ट TV मौजूद है। लोग OTT प्लेटफॉर्म, YouTube और इंटरनेट कंटेंट देखने के लिए स्मार्ट टीवी का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रिमोट से टीवी बंद करने के बाद भी उसकी लाल या सफेद पावर लाइट क्यों जलती रहती है? ज्यादातर लोग मान लेते हैं कि TV पूरी तरह बंद हो गया है, लेकिन असलियत इससे काफी अलग है।
क्या आपका स्मार्ट TV सच में बंद होता है? रिमोट से ऑफ करने के बाद भी TV स्टैंडबाय मोड में रहता है, जानिए इससे बिजली, डेटा और प्राइवेसी पर क्या असर पड़ता है।
दरअसल, आज के स्मार्ट TV रिमोट से बंद करने पर पूरी तरह ऑफ नहीं होते। वे एक खास स्थिति में चले जाते हैं, जिसे स्टैंडबाय मोड (Standby Mode) कहा जाता है। इस मोड में TV देखने में बंद लगता है, लेकिन अंदर ही अंदर कई काम करता रहता है।
क्या होता है स्टैंडबाय मोड?
अगर आपके TV की स्क्रीन बंद है लेकिन उसकी पावर लाइट जल रही है, तो इसका मतलब है कि टीवी स्टैंडबाय मोड में है। इस दौरान TV पूरी तरह बंद नहीं होता, बल्कि ‘गहरी नींद’ जैसी स्थिति में रहता है। इस मोड में TV बैकग्राउंड में कई काम करता रहता है। जैसे कि नए ऐप्स डाउनलोड करना, सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करना और सिस्टम को अपडेट रखना। इसके अलावा, कई स्मार्ट TV वॉयस कमांड फीचर को चालू रखने के लिए माइक्रोफोन भी एक्टिव रखते हैं ताकि आप बोलकर TV को कंट्रोल कर सकें। यही वजह है कि रिमोट दबाते ही टीवी तुरंत ऑन हो जाता है।
READ MORE: थिएटर में नहीं देख पाएं धनुष की फिल्म, अब घर बैठे देखें ‘Kara’
बिजली बिल पर कितना असर पड़ता है?
कई लोगों को लगता है कि स्टैंडबाय मोड (Standby Mode) बिजली का बिल बहुत ज्यादा बढ़ा देता है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा नहीं है। आधुनिक स्मार्ट TV पहले के मुकाबले ज्यादा पावर एफिशिएंट हो गए हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अगर TV टीवी सालभर स्टैंडबाय मोड में भी रहे, तो बिजली का खर्च बहुत ज्यादा नहीं बढ़ता। LG और Toshiba के 55 इंच स्मार्ट TV पर हुए टेस्ट में सामने आया कि इससे सालभर में बिजली बिल में करीब 10 से 12 रुपये तक का ही अतिरिक्त खर्च आता है।
फिर खतरा किस बात का है?
असल चिंता बिजली नहीं, बल्कि प्राइवेसी और डेटा इस्तेमाल को लेकर है। जब TV स्टैंडबाय मोड में रहता है, तब कई मॉडल्स में वॉयस रिकग्निशन फीचर चालू रहता है। इसका मतलब है कि टीवी का माइक्रोफोन एक्टिव हो सकता है। ऐसे में कई लोग यह सवाल उठाते हैं कि क्या TV बैकग्राउंड में सुन रहा है? हालांकि, कंपनियां दावा करती हैं कि यह फीचर सिर्फ वॉयस कमांड के लिए होता है, लेकिन प्राइवेसी को लेकर चिंताएं बनी रहती हैं। इसके अलावा, स्मार्ट TV बैकग्राउंड में ऐप्स और सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड करते रहते हैं, जिससे आपका Wi-Fi या मोबाइल हॉटस्पॉट डेटा बिना जानकारी के खर्च हो सकता है।
READ MORE: कौन है Andrej Karpathy? OpenAI छोड़ जॉइन किया Anthropic
कंपनियां टीवी पूरी तरह बंद क्यों नहीं करतीं?
कुछ स्मार्ट TV ब्रांड्स, जैसे Fire TV आधारित डिवाइस, TV को पूरी तरह बंद करने का सीधा विकल्प नहीं देते। माना जाता है कि कंपनियां चाहती हैं कि टीवी इंटरनेट से जुड़ा रहे ताकि अपडेट्स, विज्ञापन और नई सेवाएं तुरंत दिखाई जा सकें। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि TV को लगातार ऑन या स्टैंडबाय में रखने से लंबे समय में उसकी लाइफ पर असर पड़ सकता है।
