xAI हायर कर रही बैंकर और क्रेडिट एक्सपर्ट्स

xAI हायर कर रही बैंकर और क्रेडिट एक्सपर्ट्स

5 mins read
1 views
March 17, 2026

Elon Musk AI: एलन मस्क की xAI कंपनी अपने AI चैटबोट Grok को अब वित्तीय कामों के लिए तैयार कर रही है। कंपनी अब बैंकर, ट्रेडर, पोर्टफोलियो मैनेजर और प्राइवेट क्रेडिट लेंडर्स हायर कर रही है। इन पेशेवरों का काम Grok को सिखाना होगा कि जटिल वित्तीय मॉडल और निवेश कैसे काम करते हैं।

Elon Musk की xAI अब अपने AI चैटबोट Grok को वित्तीय कामों के लिए तैयार कर रही है। कंपनी बैंकर, ट्रेडर और निवेश एक्सपर्ट्स हायर कर रही है।

Grok को निवेश और लोन समझाने की ट्रेनिंग

Grok अब सीख रहा है कि कैसे लेवरेज्ड लोन, स्ट्रक्चर्ड प्रोडक्ट्स और मॉर्टगेज-बैक्ड सिक्योरिटीज़ को समझा और प्रोसेस किया जाए। इसके लिए xAI ने डेटा एनोटेशन टीम बनाई है। ये टीम फाइनेंस एक्सपर्ट्स से बनी है जो Grok को सही तरीके से प्रशिक्षित करेंगे।

क्रिप्टो और शेयर मार्केट में भी दखल

xAI क्रिप्टो और इक्विटी ट्रेडिंग एक्सपर्ट्स भी हायर कर रहा है। इसका मतलब है कि Grok अब सिर्फ सामान्य सवालों का जवाब नहीं देगा, बल्कि निवेश पेशेवरों के लिए भी मददगार होगा। इससे xAI अपने प्रतियोगियों OpenAI और Anthropic के बराबर आने की कोशिश कर रहा है।

READ MORE: फिलीपींस ने Grok AI पर क्यों लगाया प्रतिबंध?

xAI की चुनौती और नई रणनीति

xAI ने पिछले महीने SpaceX के साथ मर्ज किया। कंपनी अब तक ज्यादा मुनाफा मस्क की अन्य कंपनियों Tesla और SpaceX से ही कमा रही थी। साल की शुरुआत में कर्मचारियों के जाने और Grok के कंट्रोवर्सियल कंटेंट की वजह से कंपनी को नई रणनीति बनानी पड़ी।

READ MORE: मलेशिया ने Grok AI पर हटाया प्रतिबंध

Grok की नई खूबियां

मस्क ने हाल ही में कर्सर जैसी AI कंपनी से सीनियर एक्सपर्ट्स हायर किए। अब Grok टैक्स, क्रेडिट मार्केट्स और निवेश में मदद कर सकता है। कंपनी खासतौर पर क्रेडिट मार्केट्स पर ध्यान दे रही है क्योंकि यहां निवेश में उतार-चढ़ाव और रिडेम्प्शन हो रहे हैं। इस तरह, xAI Grok को वित्तीय दुनिया में स्मार्ट बनाने की कोशिश कर रहा है और अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ कदम से कदम मिलाने की योजना बना रहा है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Huawei Mate 80 Pro हुआ ग्लोबल, जानिए कीमत और जबरदस्त स्पेसिफिकेशन
Previous Story

Huawei Mate 80 Pro हुआ ग्लोबल, जानिए कीमत और जबरदस्त स्पेसिफिकेशन

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss