फिलीपींस ने Grok AI पर क्यों लगाया प्रतिबंध?

फिलीपींस ने Grok AI पर क्यों लगाया प्रतिबंध?

4 mins read
312 views
January 16, 2026

Philippines Grok Ban: फिलीपींस सरकार ने एलन मस्क की AI चैटबॉट Grok की वेबसाइट को देश में ब्लॉक कर दिया है। यह फैसला Grok द्वारा लोगों की यौन रूप से आपत्तिजनक और फर्जी तस्वीरें बनाए जाने को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंता के बीच लिया गया है। सरकार का कहना है कि खासकर बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलीपींस सरकार ने Grok AI की वेबसाइट पर रोक लगा दी है। अश्लील और फर्जी तस्वीरें बनाने के आरोपों के बाद सरकार X और xAI से बातचीत की तैयारी कर रही है।

सरकार की मुख्य आपत्ति क्या है?

फिलीपींस के Cybercrime Investigation and Coordinating Center के प्रमुख रेनाटो पैराइसो के अनुसार, सरकार चाहती है कि Grok से वह क्षमता हटाई जाए जिससे वह एडल्ट कंटेंट, खासतौर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी, बना सके। उन्होंने बताया कि सरकार सिर्फ वेबसाइट को ही ब्लॉक कर सकती है, जबकि Grok अभी भी X पर उपलब्ध है, यही सबसे बड़ी चुनौती है।

X और xAI से होगी बातचीत

सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्री हेनरी अगुडा ने कहा कि सरकार इस मुद्दे के समाधान के लिए X के प्रतिनिधियों से बातचीत करेगी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को Grok की वेबसाइट ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है।

READ MORE: Elon Musk ने Grok 4.20 की पुष्टि की, जल्द मिलेगा नया AI अपग्रेड

कंपनी का क्या कहना है?

Grok के मालिक कंपनी xAI ने कहा है कि वह लोगों की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की सुविधा बंद कर रही है। हालांकि, फिलीपींस के फैसले पर टिप्पणी मांगने पर xAI की ओर से सिर्फ Legacy Media Lies कहा गया। वहीं, X की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

READ MORE: Pentagon और xAI करेंगे साझेदारी, मिलिट्री सिस्टम में Grok AI की एंट्री

दूसरे देशों में भी कार्रवाई

फिलीपींस से पहले इंडोनेशिया और मलेशिया ने भी Grok पर अस्थायी प्रतिबंध लगा चुके हैं। इंडोनेशिया ने साफ कहा कि यह कदम महिलाओं, बच्चों और समाज को AI से बने फर्जी अश्लील कंटेंट से बचाने के लिए उठाया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

कैथी वुड ने बताया निवेश का नया गणित
Previous Story

कैथी वुड ने बताया निवेश का नया गणित

TikTok का बड़ा एक्शन, अब AI खुद पकड़ेगा नाबालिग यूज़र्स… उम्र छुपाने का खेल खत्म!
Next Story

TikTok का बड़ा एक्शन, अब AI खुद पकड़ेगा नाबालिग यूज़र्स… उम्र छुपाने का खेल खत्म!

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss