बूझो तो जानें... क्या आप सॉल्व कर पाएंगे यह चैलेंज? यहां जानें

बूझो तो जानें… क्या आप सॉल्व कर पाएंगे यह चैलेंज? यहां जानें

4 mins read
757 views
August 5, 2025

बस आपको एक 5 अक्षरों वाला शब्द टाइप करना होता है। फिर गेम आपको कलर के ज़रिए हिंट देता है कि आपने कौन सा अक्षर सही लगाया और कौन सा नहीं।

Wordle Game: अगर आपको दिमागी खेल पसंद हैं और आप रोज कुछ नया सीखना चाहते हैं, तो Wordle गेम आपके लिए है। यह एक मजेदार और आसान ऑनलाइन गेम है जिसमें हर दिन एक नया 5 अक्षरों वाला इंग्लिश शब्द छिपा होता है। इसे हल करने में दिमाग तेज चलता है और साथ ही नए शब्दों का ज्ञान भी बढ़ता है। यही कारण है कि यह गेम आज दुनियाभर में काफी पॉपुलर हो गया है। लोग सोशल मीडिया पर अपना स्कोर और रिज़ल्ट भी शेयर करते हैं।

Wordle क्या है?

Wordle एक ऑनलाइन वर्ड गेम है जिसकी शुरुआत 2021 में जोश वर्डले ने की थी। इसमें खिलाड़ी को हर दिन 5 अक्षरों वाला एक अंग्रेजी शब्द पहचानना होता है और वह भी सिर्फ 6 बार कोशिश करके। गेम के नियम बहुत आसान हैं, लेकिन हर दिन नया शब्द आने से यह खेल और रोमांचक बन जाता है।

Wordle कैसे खेलें?

Wordle खेलना बहुत आसान है। बस आपको एक 5 अक्षरों वाला शब्द टाइप करना होता है। फिर गेम आपको कलर के ज़रिए हिंट देता है कि आपने कौन सा अक्षर सही लगाया और कौन सा नहीं।

  • हरा रंग: अक्षर और उसकी जगह दोनों सही हैं।
  • पीला रंग: अक्षर सही है लेकिन जगह गलत है।
  • ग्रे रंग: यह अक्षर उस शब्द में नहीं है।

आपको 6 बार कोशिश करने का मौका मिलता है। ध्यान रखें कि कोई अक्षर एक से ज्यादा बार भी आ सकता है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/metaplanet-bought-780-new-bitcoins-holding-reached-record-17132-btc/

https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/age-related-tricks-will-no-longer-work-on-instagram-3/

Wordle गेम कहां खेलें?

Wordle को आप न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट पर खेल सकते हैं। https://www.nytimes.com/games/wordle/index.html आप इसे Meta Quest हेडसेट्स और Discord पर भी फ्री में खेल सकते हैं। अगर आप न्यूयॉर्क टाइम्स अकाउंट से लॉग इन करते हैं तो अपनी जीत और स्कोर का रिकॉर्ड भी रख सकते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

डिग्री नहीं, काबिलियत चाहिए… Palantir के CEO का बड़ा बयान
Previous Story

डिग्री नहीं, काबिलियत चाहिए… Palantir के CEO का बड़ा बयान

इन शहरों में मिनटों में मिलेगा आपके घर Asus का लैपटॉप, जानें कैसे
Next Story

इन शहरों में मिनटों में मिलेगा आपके घर Asus का लैपटॉप, जानें कैसे

Latest from Gaming

Don't Miss