Carryminati BGMI playable character Gaming News

BGMI में CarryMinati की एंट्री से गेमर्स में बढ़ा एक्साइटमेंट

5 mins read
10 views
August 11, 2026

BGMI 4.5 Update: Krafton India ने BGMI और CarryMinati के बीच नई साझेदारी का ऐलान किया है। इस क्रॉसओवर में CarryMinati पहली बार गेम में एक पूरी तरह playable character के रूप में नजर आएंगे। यह खास इवेंट 15 अगस्त से शुरू होगा और 13 सितंबर तक चलेगा। यानी खिलाड़ियों के पास इस खास कंटेंट को आजमाने के लिए करीब एक महीने का समय होगा।

BGMI और CarryMinati का नया क्रॉसओवर 15 अगस्त से शुरू, जानिए इवेंट में मिलने वाले कैरेक्टर, आउटफिट, हथियार स्किन और UC वाउचर के बारे में।

BGMI में मिलेगा CarryMinati का अपना कैरेक्टर

इस सहयोग के तहत खिलाड़ी CarryMinati के कैरेक्टर के साथ गेम खेल सकेंगे। Krafton के मुताबिक, यह पहली बार है जब किसी भारतीय कंटेंट क्रिएटर को BGMI में पूरी तरह Playable Character बनाया गया है। इस कंटेंट को भारतीय एनीमेशन चैनल NotYourType के साथ तैयार किया गया है। इसका असर BGMI के WOW Maps और Classic Mode दोनों में देखने को मिलेगा। गेम में एक खास 2v2 Team Deathmatch मैप भी आएगा। इसमें नजदीकी दूरी की shotgun लड़ाई और कई interactive traps मिलेंगे।

Erangel और Livik में बॉस से होगी भिड़ंत

CarryMinati सिर्फ Playable Character ही नहीं होंगे। वह Erangel और Livik मैप में boss के तौर पर भी दिखाई देंगे। खिलाड़ी इस बॉस को हराकर और तय चैलेंज पूरे करके CarryMinati Tokens हासिल कर सकेंगे। इन टोकन को गेम के अंदर अलग-अलग रिवार्ड्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस क्रॉसओवर में कई नए कॉस्मेटिक आइटम भी मिलेंगे।

इनमें CarryMinati Set, Cryo King Set, Cryo Runner Buggy और Cryo Fire UMP45 Skin शामिल हैं। इसके अलावा Cryo Blast Grenade, Cryo Core Backpack, CarryMinati emote और voice pack भी मिलेगा। Recall Towers पर CarryMinati की आवाज सुनाई देगी।

READ MORE: GTA Online में पैसे कमाने का मौका, मिलेंगे बड़े रिवॉर्ड

Spin के लिए मिलेंगे UC डिस्काउंट वाउचर

खिलाड़ियों को CarryMinati Spin के लिए 20, 30 और 50 UC के Discount Vouchers भी मिलेंगे। हर Voucher को एक अकाउंट से अधिकतम 5 बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। NotYourType को भी गेम में अलग Voice Pack मिलेगा। BGMI 4.5 सीजन में पहले से Ferrari, Naruto और Spider-Man: Brand New Day जैसे कई बड़े Collaborations मौजूद हैं। अब CarryMinati Crossover इस सीजन में एक और बड़ा India-Focused Addition बन गया है।

READ MORE: Marvel Rivals खेलने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेगा बड़ा फायदा

BGMI में CarryMinati का यह नया अवतार 15 अगस्त से खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा। 13 सितंबर तक चलने वाले इस इवेंट में Character, Boss Battle, नए Maps, Skins, Voice Packs और Rewards मिलेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss