GTA 6 का नया Extended Look 28 अगस्त को रिलीज, जानें भारत में Netflix, YouTube और आधिकारिक वेबसाइट पर इसे कब और कहां देख सकते हैं।
Rockstar Games: आज Rockstar Games ने ऐलान किया है कि GTA 6 Extended Look इस महीने रिलीज होगा। भारत में गेम की पहली झलक 28 अगस्त को Netflix पर दिखाई जाएगी। इसके कुछ घंटे बाद यही वीडियो YouTube और GTA 6 की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।
भारत में कब और कहां देख पाएंगे GTA 6?
Rockstar Games के मुताबिक, भारत में Netflix पर 28 अगस्त को रात 12:30 बजे (IST) GTA 6 का Extended Look प्रीमियर होगा। इसके बाद सुबह 6:30 बजे (IST) यही वीडियो Rockstar Games के YouTube चैनल और GTA 6 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वीडियो कितना लंबा होगा या इसमें पूरा गेमप्ले दिखाया जाएगा या नहीं।
नई झलक में क्या देखने को मिल सकता है?
GTA 6 की कहानी Jason और Lucia के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों Vice City और Leonida राज्य में एक असफल डकैती के बाद बड़े षड्यंत्र में फंस जाते हैं। Rockstar का कहना है कि यह सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे इमर्सिव सिंगल-प्लेयर अनुभव होगा। हालांकि कंपनी ने अभी नए GTA Online से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है।
READ MORE: Marvel’s Wolverine का डार्क अवतार, दिखेगा जबरदस्त खून-खराबा
गेम की कीमत और खास जानकारी
Rockstar ने गेम के दो एडिशन लॉन्च करने की जानकारी दी है।
- Standard Edition – करीब 5,999
- Ultimate Edition – 99.99 करीब 7,499
Ultimate Edition में अतिरिक्त वाहन, हथियार, कपड़े और कई इन-गेम आइटम मिलेंगे। खास बात यह है कि GTA 6 का Extended Look पहले Netflix पर दिखाया जाएगा। इसके बाद ही YouTube और वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा।
READ MORE: Marvel Rivals खेलने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेगा बड़ा फायदा
GTA 6 का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए यह बड़ी अपडेट है। अगर आप सबसे पहले नई झलक देखना चाहते हैं, तो 28 अगस्त रात 12:30 बजे Netflix पर इसे देख सकते हैं। YouTube पर देखने वालों को सुबह 6:30 बजे तक इंतजार करना होगा।
