इन सीक्रेट कोड्स से FREE में चेक करें 'हेल्थ'

इन सीक्रेट कोड्स से FREE में चेक करें ‘हेल्थ’

4 mins read
1.4K views
September 20, 2025

अपने Android स्मार्टफोन की हेल्थ चेक करें आसान सीक्रेट कोड्स से। जानें बैटरी, डिस्प्ले, प्रोसेसर और सेंसर्स की स्थिति सिर्फ कुछ मिनटों में। 

Android Phone Health Check: आज स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। स्मार्टफोन हमारे कई काम को बेहद आसान बना देता है। ऐसे में अगर आपके फोन में कोई छोटी-मोटी समस्या आ जाए तो यह आपके रोजमर्रा के काम में बड़ी रुकावट पैदा कर सकती है जिसके कारण सर्विस सेंटर जाना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने स्मार्टफोन की हेल्थ की नियमित जांच करें। 

बता दें कि जैसे हम अपने शरीर का फुल चेकअप कराते हैं वैसे ही फोन का फुल डायग्नोस्टिक टेस्ट भी किया जा सकता है। इसके लिए बस कुछ खास सीक्रेट कोड्स डायल करना होता है, जिससे आप अपने फोन का डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर, सेंसर्स और अन्य कंपोनेंट्स की स्थिति आसानी से जान सकते हैं। 

फोन की हेल्थ कैसे चेक करें: 

आज के समय में हर किसी के पास Android फोन हैअपने फोन की हेल्थ चेक करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं 

  • डायलर ऐप खोलें। 
  • डायल पैड में अपने फोन ब्रांड के लिए खास सीक्रेट कोड डालें। 
  • स्क्रीन पर डायग्नोस्टिक मेन्यू खुल जाएगा। 
  • ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शन्स फॉलो करके डिस्प्ले, बैटरी, सेंसर्स और अन्य फीचर्स की जांच करें। 

ब्रांड अनुसार सीक्रेट कोड्स 

  • Samsung: #0# 
  • OnePlus: ##4636## 
  • Realme: *#899# 
  • Oppo: #800# या ##800## 
  • Vivo: ##4636## 
  • Xiaomi: ##64663## या ##6484## 

READ MORE: Apple की AI चाल: Perplexity डील से Google की सर्च बादशाहत खतरे में! 

Google को टक्कर देगा Samsung?, इस कंपनी से मिलाया हाथ 

इन आसान तरीकों से आप अपने फोन की हेल्थ हमेशा जांच सकते हैं और किसी बड़ी समस्या से पहले ही उसे सुधार सकते हैं। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Best Crypto Presales 2025: मीम कॉइन्स का नया दौर
Previous Story

Best Crypto Presales 2025: मीम कॉइन्स का नया दौर

MAIGA Token Listing: AI और Web3 का नया मिलन
Next Story

MAIGA Token Listing: AI और Web3 का नया मिलन

Latest from Gadgets

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।  iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके।  Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा