Polygon PoS में RPC समस्या का समाधान, नेटवर्क बना स्थिर

8 mins read
436 views
December 18, 2025

Polygon PoS: इस हफ्ते Polygon के PoS नेटवर्क में एक तकनीकी समस्या सामने आई है, जिससे कुछ नोड्स प्रभावित हुए और यूजर्स को थोड़ी देरी महसूस हुई। अच्छी बात यह रही कि नेटवर्क पूरी तरह बंद नहीं हुआ। ब्लॉक्स लगातार बनते रहे और ब्लॉकचेन लाइव रहा।

Polygon PoS नेटवर्क में तकनीकी गड़बड़ी से कुछ नोड्स प्रभावित हुए, लेकिन Blockchain चालू रहा, जानिए Bor लेयर, RPC समस्या और टीम के समाधान के बारे में जानें।

Polygon Foundation ने X पर बताया कि टीम ने बग को जल्दी पहचान लिया और उसे ठीक करने के लिए पैच जारी कर दिया गया है। फिलहाल, वैलिडेटर्स दोबारा सिंक कर रहे हैं और नेटवर्क धीरे-धीरे जरूरी क्वोरम हासिल कर रहा है। कुछ RPC सर्विसेज में आंशिक रुकावट आई, लेकिन ट्रांजैक्शन पूरी तरह रुके नहीं।

Bor लेयर पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

इस समस्या का मुख्य असर Bor पर पड़ा, जो Polygon का ब्लॉक बनाने और ट्रांजैक्शन प्रोसेस करने वाला लेयर है। Polygon के मुताबिक, कई नोड्स अचानक रुक गए हैं, जिससे अलग-अलग सर्विस प्रोवाइडर्स पर RPC की उपलब्धता प्रभावित हुई। हालांकि, टीम ने साफ किया कि ब्लॉक प्रोड्यूसर काम करता रहा और ब्लॉक्स बनते रहे। यानी चेन बंद नहीं हुई, बल्कि सिर्फ कुछ सेवाओं की स्पीड और एक्सेस में दिक्कत आई।

स्थिति को संभालने के लिए Polygon ने तुरंत एक ‘वार रूम’ एक्टिव किया है। यहां से समस्या को कंट्रोल करने और यूजर्स को लगातार अपडेट देने का काम किया गया है। इसी बीच Tuyo नाम की एक सेल्फ-कस्टोडियल क्रिप्टो ऐप ने यूजर्स को भरोसा दिलाया कि उनके फंड पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी समस्याएं

Polygon को पहले भी RPC से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 12 दिसंबर को कुछ यूजर्स ने बताया था कि उनके ट्रांजैक्शन अटके हुए या गायब दिखाई दे रहे हैं। उस समय यूजर्स को कम से कम 10 प्रतिशत ज्यादा गैस प्राइस के साथ ट्रांजैक्शन दोबारा भेजने की सलाह दी गई थी।

सितंबर में भी Bor और Erigon नोड्स की वजह से ब्लॉक फाइनलिटी में 10 से 15 मिनट की देरी देखी गई थी। उस दौरान कुछ वैलिडेटर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स को अस्थायी परेशानी हुई थी। हालांकि, चेकपॉइंट वैलिडेशन तय समय के भीतर चलता रहा।

READ MORE: Apple जैसा फीचर Xiaomi में! HyperIsland के साथ आया HyperOS 3

नोड्स को दोबारा सिंक करना पड़ा

इस ताजा मामले में प्रभावित RPC नोड्स को आखिरी फाइनलाइज्ड ब्लॉक नंबर 76,273,070 तक वापस जाकर दोबारा सिंक करना पड़ा। Polygon टीम ने सभी वैलिडेटर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच जरूरी फिक्स लागू कर दिए हैं। कुछ नोड्स इस समस्या के बावजूद सामान्य रूप से काम करते रहे।

READ MORE: Jito Foundation ने अमेरिका में फिर शुरू किए कोर ऑपरेशंस

सिक्योरिटी का पहलू भी जरूरी

हालांकि, इन घटनाओं के दौरान Polygon नेटवर्क स्थिर रहा है, लेकिन इससे ब्लॉकचेन की सुरक्षा से जुड़े जोखिम भी सामने आते हैं। सितंबर में Polygon पर बने DeFi प्रोजेक्ट Yala को स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट एक्सप्लॉइट के चलते 7.7 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था। इस हमले के बाद Yala को अपने ब्रिज सर्विस का एक फीचर अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, हालांकि कंपनी ने साफ किया कि यूजर फंड सुरक्षित हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Amazon से रोहित प्रसाद का एग्जिट, AI रणनीति में बड़ा बदलाव

राघव चड्ढा ने डिजिटल क्रिएटर्स के अधिकारों की उठाई आवाज
Next Story

राघव चड्ढा ने डिजिटल क्रिएटर्स के अधिकारों की उठाई आवाज

Latest from Cryptocurrency

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss