Galaxy Ring 2 में मिलेंगे शानदार फीचर्स, नोट कर लें डिटेल्स

4 mins read
130 views
Samsung
December 27, 2024

Samsung 2025 में Galaxy S25 सीरीज के साथ नेक्स्ट जनरेशन Galaxy ring भी पेश कर सकती है। यह पहले से बेहतर फीचर्स और बड़े साइज के साथ आएगा।

Galaxy Ring 2: Samsung 22 जनवरी को होने वाले एक इवेंट में Galaxy Ring 2 को पेश कर सकती है। नेक्स्ट जनरेशन Galaxy Ring ज्यादा साइज में उपलब्ध होगी और इसमें पहले से ज्यादा फीचर्स दिए जा सकते हैं। कंपनी ने Galaxy Ring को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था और यह कुछ महीने पहले ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है।

Galaxy Ring 2 में क्या-क्या होगा

Galaxy Ring 2 अपने मौजूदा 9 साइज में 2 साइज और जोड़ेगा। इसके अलावा इसमें हेल्थ सेंसर को और भी ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा, ताकि डेटा को ज्यादा सटीकता से कलेक्ट किया जा सके। इस रिंग में पहले से बेहतर AI कैपेबिलिटीज होंगी और इसकी बैटरी भी एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चलेगी। फिलहाल, यह रिंग 5 से लेकर 13 तक के साइज में आती है। बता दें कि Galaxy Ring टाइटेनियम से बनी है। इसे वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है।

इसी साल हुआ था लॉन्च रिंग

Samsung ने इसी साल जनवरी में पहली बार अपनी स्मार्ट रिंग को दिखाया था। इसके बाद फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान इसे पेश किया गया था। जुलाई में Galaxy अनपैक्ड इवेंट में इसे Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 के साथ लॉन्च किया गया था।  भारत में यह अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया था। देश में इसकी कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है।

इवेंट पर टीकीं सबकी नजरें

Samsung 22 जनवरी को अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने जा रही है। इसमें नेक्स्ट जनरेशन रिंग और Galaxy S25 सीरीज लॉन्च करने के साथ ही AR स्मार्ट ग्लास भी पेश की जा सकती है। बता दें कि कंपनी इसे Qualcomm और Google के साथ मिलकर डेवलप कर रही है। यह एडवांस चिप और लेटेस्ट AI मॉडल से लैस होगा। कंपनी ने अभी इसके बारे में जानकारी नहीं दी है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Yahoo
Previous Story

एक गलती से एक्स CEO बनीं Google की पहली महिला इंजीनियर

UPI Payment 123pay
Next Story

UPI पेमेंट से जुड़ा ये नियम बदला, 1 जनवरी से होगा लागू

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss