Artificial Intelligence

क्या सच में इंसानों की इम्पोर्टेंट्स कम करेगी AI? जानें Tata ने क्या कहा

5 mins read
1.6K views
December 27, 2024

जब से दुनिया में AI की चर्चा शुरू हुई है, तब से इंसानों की नौकरी और कामकाज का क्या होगा ये बड़ी चर्चा बन गई है। अब टाटा टेलीकम्युनिकेशंस ने इस बारे में बड़ी बात कही है।

Tata Telecommunications: भारत में इन दिनों AI इंसानों के कई कामों को आसान कर रहा है। ऐसे में खबर आ रही है की भविष्य में क्या सच में AI इंसानों की अहमियत को कम कर देगी? क्या इंसानों का सारा काम AI से हो जाएगा? ऐसे बहुत से सवाल हैं जो ChatGPT और Google Gemini जैसे AI टूल्स के फेमस होने के बाद अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। अब इन सभी सवालों को लेकर Tata Telecommunications की तरफ से एक दावा किया जा रहा है।

क्या बोले Tata के वरिष्ठ अधिकारी

Tata Telecommunications के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कस्टमर केयर इंडस्ट्री धीरे-धीरे AI की ओर स्थानांतरित हो जाएगा, लेकिन संपर्क केंद्रों में मनुष्य महत्वपूर्ण बने रहेंगे। Tata Telecommunications के वरिष्ठ अधिकारी के इस बात का अर्थ है कि AI के युग में भी मनुष्य समस्या समाधानकर्ता ही रहेगा। इसके साथ ही मनुष्य की भूमिका अकेले सारा काम करने की बजाय पर्यवेक्षक की अधिक होगी।

AI के युग में ऐसे काम करेगा इंसान

Tata Telecommunications में कस्टमर इंटरेक्शन सूट के प्रमुख मोरो कार्बिन ने कहा कि भविष्य में कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर में इंसानों की भूमिका सिर्फ फोन उठाने और कॉल का जवाब देने तक ही रह जाएगी। इंसानों की जगह अब ये AI द्वारा संचालित ऑटोमैटिक सिस्टम ले लेगा। AI कंप्यूटर कस्टमर की लगभग सभी प्रॉब्लम को सॉल्व अपने आप कर देगा, इसके बावजूद भी इंसानों की जरूरत बनी रहेगी। जैसे ही रोबोटिक सिस्टम में कस्टमर की प्रॉब्लम को हल करने की ताकत नहीं रह जाएगी, तब वह हमेशा इसे किसी इंसान को सौंप देगा।

मार्केट में कई AI टूल हैं मौजूद

दुनिया में इस समय अलग-अलग AI के बीच जंग चल रही है। OpenAI का ChatGPT और Google का Gemini AI इस समय काफी फेमस AI मॉड्यूल हैं। इन सभी ने अपने लेटेस्ट वर्जन लॉन्च किए हैं, जो एजेंटिक एरा को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यानी कि ऐसे AI सिस्टम विकसित करना, जो इंसानों की बजाय खुद से कई तरह के फैसले लेने में सक्षम हों।

Google ने Gemini का जो नया वर्जन लॉन्च किया है, उसमें भी सूचनाओं को सटीक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस बीच चीन भी कई AI मॉड्यूल विकसित कर रहा है, जो ओपन सोर्स तकनीक पर आधारित हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Iphone
Previous Story

कमाल का है ये फीचर, मोबाइल नेटवर्क और WiFi न होने पर भी कर सकेंगे मैसेज

Yahoo
Next Story

एक गलती से एक्स CEO बनीं Google की पहली महिला इंजीनियर

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss