UPI Payment 123pay

UPI पेमेंट से जुड़ा ये नियम बदला, 1 जनवरी से होगा लागू

3 mins read
1.3K views
December 27, 2024

RBI ने UPI 123Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी है। यह नया नियम 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।

UPI Payment 123pay  : 1 जनवरी 2025 से नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव UPI के नियमों में होने जा रहा है। RBI ने फैसला किया है कि UPI 123Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव किया जाएगा। दरअसल, RBI ने लिमिट बढ़ाने का फैसला किया है। UPI 123Pay का इस्तेमाल कर यूजर अब 5 हजार की जगह 10 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।

क्या है UPI 123Pay

UPI 123Pay यह एक ऐसी सर्विस है, जिसमें यूजर्स को बिना इंटरनेट कनेक्शन के पेमेंट करने का ऑप्शन मिलता है। RBI ऐसे ट्रांजैक्शन को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन अब इसमें भी बदलाव किया गया है। UPI 123Pay में यूजर्स को पेमेंट करने के लिए अधिकतम 4 ऑप्शन मिलते हैं। इनमें IVR नंबर, मिस्ड कॉल, OEM-एम्बेडेड ऐप्स और साउंड बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है।

क्या है डेडलाइन

UPI के नए नियमों के लिए डेडलाइन जारी कर दी गई है। यूजर्स को 1 जनवरी 2025 तक का समय दिया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि यूजर्स 1 तारीख के बाद आसानी से 10,000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। हालांकि, पेमेंट करने के लिए आपको OTP की जरूरत होगी। अगर आपको पेमेंट करना है तो OTP का यूज करना होगा क्योंकि यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विदेशों में भी पहुंची UPI सेवा

UPI सेवा श्रीलंका समेत कई देशों में शुरू हो चुकी है। भारतीय सिस्टम कुछ ही समय में विदेशों में भी फैल गई है। इसको लेकर सरकार द्वारा नए-नए फैसले लिए जा रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Samsung
Previous Story

Galaxy Ring 2 में मिलेंगे शानदार फीचर्स, नोट कर लें डिटेल्स

WhatsApp
Next Story

हर कपल्स को पता होनी चाहिए WhatsApp के ये फीचर्स

Latest from Latest news

Don't Miss