OpenAI ने लिया चौंकाने वाला फैसला Disney डील टूटी, Sora हुआ बंद...जानें वजह

OpenAI ने लिया चौंकाने वाला फैसला Disney डील टूटी, Sora हुआ बंद…जानें वजह

7 mins read
218 views
March 25, 2026

OpenAI Sora shutdown:  OpenAI ने अपने वीडियो जनरेशन प्लेटफॉर्म Sora को बंद करने का निर्णय लिया है। अचानक आए इस खबर से टेक जगत भी हैरान है। सब इस सोच में पड़े हैं कि 6 महीना पहले ही लॉन्च हुए Sora ऐप से कदम पीछे क्यो हटाए जा रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी अब ऐप से ध्यान हटाकर एआई टूल और एजेंट पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे पूरी कहानी विस्तार से।

OpenAI का बड़ा यू-टर्न! Sora को अलविदा कहने के पीछे की क्या है रणनीति…क्या अब AI एजेंट्स पर फोकस करने की तो नहीं चल रही तैयारी। जानें विस्तार से।

Disney के साथ भी साझेदारी का अंत

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक Sora के साथ जुड़ी एक बड़ी डील भी खत्म हो गई है। साथ ही Walt Disney Co. और OpenAI के बीच हुई साझेदारी अब टूट चुकी है। इसके लिए OpenAI ने 1 बिलियन निवेश की घोषणा भी की था। लेकिन अब यह डील भी आगे नहीं बढ़ेगी। इससे साफ है कि कंपनी अब एंटरटेनमेंट से ज्यादा टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट पर ध्यान दे रही है। Sora ऐप ने लॉन्च के साथ ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। यूजर्स AI की मदद से वीडियो बना और शेयर कर रहे थे। लेकिन शुरूआती लोकप्रियता में मिली उछाल बरकरार नहीं रह पाई। नतीजा समय के साथ इसकी चमक फीकी पड़ती चली गई और यूजर एंगेजमेंट में काफी गिरावट देखने को मिली।

क्या भारी कंप्यूटिंग पावर बनी वजह

भलेही दूर से या इसकी समझ अधिक न रखनेवालों को लगता होगा कि यह सस्ती और आसान प्रक्रिया है तो ऐसा नहीं इसके पीछे भारी कंप्यूटिंग पावर लगती है। कंपनी के लिए Sora जैसे टूल्स को चलाना महंगा साबित हो रहा था। यही वजह है कि OpenAI अब ऐसे प्रोडक्ट्स पर फोकस करना चाहती है ताकि यूजर्स तक पहुंच भी बना सके और किफायती भी हो। CEO Sam Altman ने साफ किया है कि कंपनी का अगला बड़ा कदम AI एजेंट्स होंगे। Spud नाम का नया AI मॉडल भी जल्द लॉन्च होने बात चल रही है।

READ MOREफोटो से वीडियो का नया ट्रेंड, Snapchat ने लॉन्च किया AI Clips…जानें खूबियां

ऑल इन वन प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी

हलांकि OpenAI की ओर इसके बारे कोई स्पष्ट व आधिकारिक बयान सामने नहीं आई है। लेकिन  उनहोंने एक बयान में यह कहा है कि Sora की रिचर्स टीम अब simulation के लिए काम करेगी। OpenAI अब एक ऐसा डेस्कटॉप ऐप बनाने की योजना में है। जिसमें ChatGPT, कोडिंग टूल और ब्राउज़र जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। वहीं, Sora के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने लिखा है। Sora को अलविदा।

READ MOREऑनलाइन पोस्ट पर सरकार की नजर, अब 1 घंटे में हटेंगे कंटेट!

सुरक्षा और जिम्मेदारी पर नया जोर

बता दें कि कंपनी को Sora को लेकर कई तरह की चिंताएं सामने आई थीं। फेक वीडियो और गलत जानकारी की चिंता की बात शुरू से चल रही थी। जो आगे काफी परेशानीयां खड़ी कर सकती थी। कंपनी अभी अपनी सुरक्षतंत्र को मजबूत कर रही है। ताकि भविष्य के प्रोडक्ट्स अधिक सुरक्षित हों।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss