Huawei Mate X8 Launch : Huawei अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate X8 Series को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की यह नई सीरीज 24 नवंबर को चीन में पेश होगी। इसमें नोटबुक स्टाइल डिजाइन, 10x जूम कैमरा और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह पिछले साल लॉन्च हुई Mate X7 सीरीज का अपग्रेड होगी।
Microsoft Outage 2026: 70 देशों में ठप हुईं सेवाएं, Outlook और Teams फिर शुरू।
Huawei Mate X8 Series 24 नवंबर को होगी लॉन्च
Huawei Mate X8 Series की लॉन्च डेट सामने आ गई है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, कंपनी 24 नवंबर को इस सीरीज को पेश करेगी। इसके साथ Huawei MateBook Fold S लैपटॉप भी लॉन्च हो सकता है। नई सीरीज में स्लिम और हल्का डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन का डिजाइन पिछले Mate X7 जैसा हो सकता है, लेकिन कंपनी नए कलर विकल्प भी दे सकती है।
Huawei Mate X8 में मिलेगा 10x जूम कैमरा
कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Huawei इसमें अपना इन-हाउस Ruiying Z10 10x जूम कैमरा मॉड्यूल इस्तेमाल करेगी। इसमें 50MP RYYB सेंसर और 1 इंच का बड़ा कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है। फोन में 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला कैमरा भी दिया जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 8.5 इंच की मेन स्क्रीन और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। यानी फोन खोलने पर बड़ी स्क्रीन मिलेगी और बंद करने पर भी इसे सामान्य स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे।
READ MORE: iPhone Duo की बैटरी लीक, Samsung-Google को देगा कितनी टक्कर?
6000mAh बैटरी और Kirin 9050 चिपसेट की उम्मीद
Huawei Mate X8 में कंपनी बड़ी बैटरी दे सकती है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Kirin 9050 सीरीज का फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में Samsung Galaxy S26 Ultra की तरह प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर मिलने की चर्चा है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
READ MORE: महंगा iPhone खरीदने से कतरा रहे ग्राहक, Apple की बढ़ी चिंता!
Huawei Mate X7 के मुकाबले कितना होगा अपग्रेड?
पिछले साल लॉन्च हुआ Huawei Mate X7 भी दमदार फीचर्स के साथ आया था। इसमें 8 इंच की मेन स्क्रीन और 6.49 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन में Kirin 9030 सीरीज का प्रोसेसर, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। कैमरे के लिए इसमें ट्रिपल रियर सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 40MP का सेकेंडरी और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 8MP के दो कैमरे मिलते हैं। फोन में 5110mAh बैटरी और HarmonyOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
