iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

9 mins read
5 views
July 30, 2026

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है। 

iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक

Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके। 

Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा

अगर आपका iPhone कहीं खो जाए, तो Find My फीचर उसकी लोकेशन दिखाने, फोन को लॉक करने, आवाज बजाने और जरूरत पड़ने पर पूरा डेटा मिटाने की सुविधा देता है। नए iPhone मॉडल कई बार फोन बंद या ऑफलाइन होने पर भी उसकी लोकेशन का पता लगाने में मदद करते हैं। Apple ने Privacy Controls पर भी खास ध्यान दिया है। कोई भी ऐप कैमरा, माइक्रोफोन, लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स या फोटो एक्सेस करना चाहता है, तो पहले आपकी अनुमति लेनी होती है। इसके अलावा App Privacy Report, Mail Privacy Protection और Tracking Transparency जैसे फीचर्स बताते हैं कि कौन-सा ऐप आपके डेटा का इस्तेमाल कर रहा है। 

READ MORE: Tata डेटा लीक से खुला iPhone 18 Pro का बड़ा राज 

Emergency SOS मुश्किल समय में बन सकता है बड़ा सहारा

Apple का Emergency SOS फीचर आपात स्थिति में बेहद काम आता है। एक खास बटन कॉम्बिनेशन दबाते ही फोन इमरजेंसी सर्विस और आपके चुने हुए कॉन्टैक्ट्स को आपकी लाइव लोकेशन भेज सकता है। नए iPhone में Crash Detection भी मिलता है, जो गंभीर सड़क दुर्घटना का पता लगाकर मदद बुलाने की कोशिश करता है। वहीं Emergency SOS via Satellite कुछ देशों में उपलब्ध है, हालांकि अभी यह सुविधा भारत में शुरू नहीं हुई है। 

भारतीय यूजर्स के लिए क्यों जरूरी हैं ये फीचर्स

भारत में अब स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या WhatsApp तक सीमित नहीं है। लोग इसी से UPI पेमेंट, बैंकिंग, ऑफिस का काम और पहचान से जुड़े दस्तावेज इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो मजबूत सिक्योरिटी फीचर्स बड़ा फर्क पैदा कर सकते हैं। Apple के ये फीचर्स न सिर्फ आपके निजी डेटा को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि मुश्किल समय में आपकी मदद भी करते हैं। यही वजह है कि iPhone खरीदते समय कैमरा और प्रोसेसर के साथ सुरक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है। 

READ MORE: iPhone 18 Pro Max की OLED स्क्रीन सस्ती कराने में जुटा Apple 

अगर आप आज नया iPhone लेने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ डिजाइन या कैमरा ही नहीं, बल्कि iPhone Security Features भी जरूर देखें। Face ID, Find My, Privacy Controls और Emergency SOS जैसे फीचर्स आपके डेटा और आपकी सुरक्षा, दोनों को मजबूत बनाते हैं। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत
Previous Story

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss