Apple

Apple के इस डिवाइस से दोगुना होगी आपके घर की सुरक्षा

4 mins read
1.1K views
December 23, 2024

Apple ने एक नई स्मार्ट डोरबेल पर काम करना शुरू कर दिया है। यह फेस आईडी की मदद से घर का ताला खोलेगी। इसे 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

Apple Smart Door Bell : Apple नया स्मार्ट होम डोरबेल बना रहा है, जो एडवांस्ड फेशियल रिकग्निशन से लैस होगा। यह घर के स्मार्ट होम लॉक के साथ वायरलेस तरीके से कनेक्ट होगा। जैसे ही घर का मालिक आएगा, यह उसका चेहरा स्कैन करके दरवाजा अनलॉक कर देगा। Apple का ये डिवाइस आपके घर की सुरक्षा को और भी ज्यादा मजबूत बनाएगा।

इन कंपनी के साथ मिल सकती है Apple

Apple अपने ऑनलाइन स्टोर पर कई थर्ड-पार्टी होमकिट लॉक बेचता है, लेकिन इसका फेशियल रिकग्निशन वाली डोरबेल एक नई शुरुआत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डोरबेल को कई थर्ड-पार्टी होमकिट लॉक के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसी भी अटकलें हैं कि Apple इसके लिए किसी लॉक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के साथ साझेदारी कर सकता है।

अभी इस डोरबेल पर काम शुरू हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे अगले साल के बाद ही लॉन्च किया जाएगा। Apple इसमें अपनी नई इन-हाउस नेटवर्किंग चिप का इस्तेमाल करेगी। ऐसी भी उम्मीद है कि कंपनी इसे किसी दूसरे ब्रांड के नाम से बाजार में उतार सकती है, ताकि घरों में चोरी जैसी घटनाओं के दौरान Apple का नाम सामने न आए।

होम प्रोडक्ट का विस्तार करेगी

Apple अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट का अगले साल विस्तार करेगी जिसके लिए कंपनी नया होम कंट्रोल डिवाइस लॉन्च करेगी। इस डिवाइस के जरिए फेसटाइम कॉल भी की जा सकेगी और इसका साइज 6 इंच होगा। वहीं, इसकी कीमत किफायती रहने की उम्मीद है। इसे दीवारों पर लगाया जा सकेगा। यह Google Nest Hub जैसा होगा। इसके साथ ही Google Apple टीवी और होमपॉड मिनी को भी अपडेट कर सकती है। इनके अलावा कंपनी 2025 में कम कीमत वाले एपल विजन प्रो की नेक्स्ट-जेनरेशन लॉन्च कर सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

cyber crime
Previous Story

ऐसा कर के कहीं आप भी तो नहीं कर रहें साइबर क्राइम?

India Secure 49th rank
Next Story

भारत की लंबी छलांग, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में 11 पायदान पर

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss