Government

Google Chrome यूजर्स को सरकार की चेतावनी, आज ही करें ये काम

4 mins read
1.5K views
December 19, 2024

इस समय Google Chrome के लाखों यूजर्स पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। CERT-In ने ब्राउजर में कई बड़ी खामियों की जानकारी दी है।

Warning for Google Chrome: CERT-In ने भारत में Google यूजर्स के लिए वार्निंग जारी की है। इस वार्निंग में बताया गया है कि ब्राउजर के डेस्कटॉप वर्जन में कई खामियां मिली हैं, जो यूजर्स के डेटा और सिस्टम स्टेबिलिटी के लिए खतरा पैदा करती हैं। इन खामियों का यूज करके हैकर्स आपके सिस्टम को एक्सेस कर सकते हैं, इसके अलावा खतरनाक कोड रन करने या आपके डिवाइस को क्रैश कर सकते हैं। ये खामियां 131.0.6778.139 और 131.0.6778.108 से पहले रिलीज किए गए सभी Windows, macOS और Linux के लिए Chrome के वर्जन को इफेक्ट करती हैं। अगर आपने अभी तक अपना ब्राउजर अपडेट नहीं किया है, तो तुरंत कर लें।

क्या है खतरा

Google Chrome में गंभीर खामियां पाई गई हैं। इनमें ब्राउजर के V8 इंजन में ‘टाइप कन्फ़्यूजन’ और इसके ट्रांसलेशन फीचर में बग शामिल है। हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर हानिकारक कोड को दूर से संपादित कर सकते हैं या DoS हमला कर सकते हैं, जिससे आपका सिस्टम क्रैश हो सकता है।

कौन से यूजर्स पर है खतरा

डेस्कटॉप पर Google Chrome के पुराने वर्जन Windows, macOS या Linux – का इस्तेमाल करने वाले लोग इस समय बहुत जोखिम में हैं। 131.0.6778.139 या 131.0.6778.108 से पहले के ब्राउजर वर्जन वाले लोग आसानी से हैकर्स का निशाना बन सकते हैं।

ऐसे रखें खुद को सेफ

CERT-In ने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द अपना ब्राउजर अपडेट कर लें। Google ने इन खामियों को ठीक करने के लिए पहले ही पैच जारी कर दिया है। Chrome को अपडेट करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

  • Google Chrome browser ओपन करें।
  • ऊपरी दाएं कोने पर जाएं और मेनू पर क्लिक करें।
  • हेल्प सेक्शन में जाएं, फिर About Chrome चेक करें।
  • browser अपडेट चेक करेगा और अपडेट इंस्टॉल होने के बाद आपको फिर से लॉन्च करने के लिए कहा जा सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

5G smartphone
Previous Story

आ गया देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, देखें पूरी डिटेल्स

ChatGPT
Next Story

इस नंबर पर कॉल करते ही ChatGPT से होगी बात!

Latest from Latest news

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss