Apple

नए नाम के साथ लॉन्च होगा Apple का ये सस्ता फोन

3 mins read
1.8K views
December 19, 2024

Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी है क्योंकि नए साल में Apple नए फोन को नए नाम के साथ मार्केट में लॉन्च करने वाला है। इसमें फीचर्स भी बेहद शानदार होंगे।

Apple New Phone: iPhone SE 4 को लेकर हर रोज नए-नए दावे किए जा रहे हैं। अब ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone SE 4 को नए नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो iPhone 16E  होगा। iPhone SE 4 को मार्च 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE 4 या 16e अपने पिछले वर्जन से काफी अलग होगा। iPhone SE 4 में नया डिजाइन और नया डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं, इसमें 6.06 इंच का OLED डिस्प्ले यूज किया जा सकता है।

फोन में क्या-क्या होगा बदलाव

iPhone SE 4 में टच आईडी होम बटन की जगह फेस आईडी का होना है सबसे बड़ा बदलाव होगा, जिससे पतले बेजल होंगे। Weibo टिपस्टर के अनुसार, iPhone 16e का स्क्रीन साइज iPhone 16 के बेस मॉडल जितना ही होगा और यह फुल-स्क्रीन डिजाइन के साथ आएगा।

फोन के फीचर्स

iPhone SE 4 में A18 चिपसेट मिल सकता है, जो एक बड़ा बदलाव होगा। RAM को 4GB से बढ़ाकर 8GB करना खास तौर परफोन को मल्टीटास्किंग बनाने के लिए है। इसके अलावा फोन में Apple के लेटेस्ट AI और मशीन लर्निंग फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 128GB की स्टोरेज मिल सकती है। iPhone 16e में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। तो कुल मिलाकर iPhone SE 4 के साथ Apple एक बजट फ्रेंडली फोन बाजार में उतारने जा रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Microsoft
Previous Story

Apple और OpenAI की डील पर क्या बोलें Microsoft के CEO

WhatsApp
Next Story

सावधान! WhatsApp पर स्टूडेंट्स को आ रहे Free वाले मैसेज

Latest from Gadgets

Don't Miss