Apple AirTags free

इस शहर में Free बांटे जा रहे Apple के AirTags, जानिए क्यों

4 mins read
1.1K views
March 20, 2025

Apple AirTags एक बहुत ही उपयोगी चीज है। यह उन लोगों के लिए काम आसान बनाता है, जिन्हें अपना सामान भूलने की आदत है।

Apple AirTags: अगर आप अपनी चीजों को भूल जाते हैं या सफर के दौरान अपने बैग का ध्यान रखना चाहते हैं, तो AirTag काफी काम की चीज साबित हो सकती है। Find My App की मदद से आप AirTag से जुड़े सामान को ट्रैक कर सकते हैं और घर बैठे जान सकते हैं कि आपका सामान कहां है। ऐसे में एक शहर में पुलिस खुद लोगों को AirTag मुफ्त में बांट रही है।

कहां और क्यों मिल रहे हैं फ्री AirTag?

अमेरिका के डेनवर शहर में कार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए डेनवर पुलिस ने अनोखा कदम उठाया है। पुलिस AirTags और Samsung SmartTags लोगों को फ्री में दे रही है। हालांकि, ये डिवाइसेस कार चोरी को पूरी तरह रोक नहीं सकते, लेकिन चोरी होने के बाद कार को ट्रैक करना आसान हो जाएगा। इस पहल के लिए डेनवर पुलिस ने कोलोराडो ऑटो थेफ्ट प्रीवेंशन अथॉरिटी के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत 450 लोगों को AirTags और SmartTags मुफ्त में दिए बांटे जा रहे हैं, जिससे चोरी के मामलों को जल्द से जल्द हल करने में मदद मिल सके।

कैसे चोरी पर नजर रखेंगे AirTags?

डेनवर पुलिस ने कार चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एक खास अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिन लोगों को फ्री में AirTags या SmartTags मिल रहे हैं, उन्हें अपनी कार के अंदर टैग लगाना होगा। ऐसे में अगर किसी की कार चोरी हो जाती है, तो AirTag की मदद से लोकेशन को ट्रैक करना आसान हो जाएगा। हालांकि, इस टैग का डायरेक्ट एक्सेस पुलिस के पास होगा, जिसका मतलब है कि यूजर्स खुद इसे ट्रैक नहीं कर पाएंगे। दिलचस्प बात ये है कि भले ही कार चोरी न हो, फिर भी उसकी लोकेशन की जानकारी लगातार पुलिस को मिलती रहेगी। इससे पुलिस को संदिग्ध एक्टिविटी पर नजर रखने में हेल्प होगी और चोरी के मामलों में जल्दी कार्रवाई होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

NVIDIA
Previous Story

Asus ने लॉन्च किया दमदार परफॉर्मेंस वाला Mini Tower PC

AI Chatbots
Next Story

FraudGPT क्या है? कर सकता है ये 5 खतरनाक काम

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss