Samsung Galaxy

Samsung के इस शानदार स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

4 mins read
958 views
March 8, 2025

75 हजार रुपये के Samsung मोबाइल पर 60 प्रतिशत की भारी छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत आधी से भी कम हो गई है। जानिए इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में।

Samsung Smartphone Discount: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Samsung के 75 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन पर आपको बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए आपको बताते हैं कि इस स्मार्टफोन में आपको क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे।

EMI पर खरीद सकते हैं यह स्मार्टफोन

Amazon पर Samsung Galaxy S20 FE 5G 74,999 रुपये पर लिस्टेड है, लेकिन इसमें लोगों को 60 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इस स्मार्टफोन की कीमत घटकर 29,999 रुपये हो गई है। इस स्मार्टफोन को आप 1,455 रुपये की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं।

ग्राहक Samsung के इस प्रीमियम स्मार्टफोन को बेहद किफायती कीमत में खरीद सकते हैं, अगर इस स्मार्टफोन की रियल कीमत की बात करें तो यह 74,999 है, हालांकि यह एक हाई रेंज के स्मार्टफोन का बजट है। ऐसे में अगर आप एक मिड रेंज का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो शायद आपका यह सपना पूरा न हो पाए, लेकिन अब इस स्मार्टफोन पर ऐसा ऑफर दिया जा रहा है, जिसकी मदद से आप इसे मिड रेंज के स्मार्टफोन की कीमत में खरीद सकते हैं।

फोन में क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स

यह स्मार्टफोन डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 865 Octa Core प्रोसेसर पर चलता है। अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें डिस्प्ले का साइज 6.5 इंच है। स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy S20 FE 5G को 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज और 3 कलर मॉडल के साथ पाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Skype shutdown
Previous Story

क्या है Microsoft का नया प्लान? इस दिन से बंद हो रहा Skype

WhatsApp
Next Story

WhatsApp में ऐड हो रहा नया फीचर्स, मिलेंगे 4 नए ऑप्शन

Latest from Gadgets

Don't Miss