Zakir Khan Controversy: कॉमेडियन जाकिर खान इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधुर’ की सफलता पर मजाकिया अंदाज में बॉलीवुड पर तंज कसा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, लेकिन इस चमक के पीछे उनकी लंबी मेहनत और संघर्ष की कहानी छिपी है।
जाकिर खान कौन हैं? पढ़िए उनके संघर्ष के दिन, करियर की शुरुआत, हिट शो और हाल ही में दिए गए बयान से जुड़ी पूरी कहानी।
संगीत से जुड़ा परिवार
जाकिर खान का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ। वह एक राजस्थानी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जहां संगीत की गहरी परंपरा रही है। उनके दादा उस्ताद मोइनुद्दीन खान एक मशहूर सारंगी वादक थे। यही वजह है कि जाकिर को बचपन से ही संगीत का माहौल मिला। वह खुद भी सितार बजाना जानते हैं। हालांकि, उन्होंने अपना करियर कॉमेडी में बनाया।
View this post on Instagram
पढ़ाई छोड़कर बदली राह
जाकिर इंदौर में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन उसका मन इसमें नहीं लग रहा था। उसने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी और दिल्ली चला गया। यहाँ उसने रेडियो प्रोडक्शन से जुड़ा एक कोर्स किया और बाद में जयपुर में इंटर्नशिप पूरी की। इसी दौरान एक दोस्त ने उन्हें ओपन माइक पर स्टैंडअप कॉमेडी करने के लिए कहा। यहीं से उनकी नई शुरुआत हुई और उन्हें इस काम में मजा आने लगा।
READ MORE: OTT पर धमाल मचाने आ रही ‘O Romeo’ से ‘Tu Yaa Main’
संघर्ष के कठिन दिन
जाकिर ने अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र Kaun Banega Crorepati में किया था। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में करीब तीन साल तक बेरोजगार रहे। उस समय, उसने अपने परिवार से झूठ बोला और दावा किया कि उसके पास नौकरी है। कई बार ऐसा भी हुआ जब उसे और उसके दोस्त को एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता था, फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
2012 में मिली बड़ी पहचान
जाकिर की किस्मत साल 2012 में बदली, जब उन्होंने ‘India’s Best Stand Up’ प्रतियोगिता जीती। इसके बाद उनका स्टैंडअप ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ वायरल हो गया और वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए। उनका सादा और दिल से जुड़ा कॉमेडी स्टाइल लोगों को बहुत पसंद आया।
READ MORE: ‘Matka King’ ट्रेलर VIDEO, कैसे एक फैसले ने बदला सब कुछ
OTT और लाइव शो में सफलता
आज जाकिर देश ही नहीं, विदेशों में भी लाइव शो करते हैं। OTT प्लेटफॉर्म पर उनके कई हिट स्पेशल रिलीज हो चुके हैं, जैसे ‘हक से सिंगल’ (2017), ‘कक्षा ग्यारवी’ (2018), ‘तथास्तु’ (2022) और ‘मनपसंद’ (2023)। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज ‘चाचा विधायक है हमारे’ के तीन सीजन भी दर्शकों को काफी पसंद आए। टीवी पर उन्होंने ‘आपका अपना जाकिर’ शो भी किया, जिससे उनकी पहचान और मजबूत हुई।
