Iran ने Strait of Hormuz में क्रिप्टो टोल शुरू कर वैश्विक तेल व्यापार

हॉर्मुज में नया नियम, गुजरना है तो Crypto में चुकानी होगी कीमत

9 mins read
72 views
April 9, 2026

Iran Crypto Toll: मिडिल ईस्ट में सबसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मार्ग Strait of Hormuz में अब एक नया कमाऊ आर्थिक नियम सामने आया है। ईरान ने यहां से गुजरनेवाले तेल टैंकरों से Cryptocurrency में टोल लेना शुरू कर दिया है। ब्लॉकचेन क्रिमिनैलिटी के एक्सपर्ट्स की मानें तो तेहरान वर्तमान में लगे बैन से बचनेवाले ट्रेड नेटवर्क में फिट बैठता है। इसकी पुष्टि

हॉर्मुज से बाब-अल-मंदेब तक, ईरान समर्थित नेटवर्क्स के क्रिप्टो इस्तेमाल से बढ़ी वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा की चिंताजानिए डिटेल्स में।

क्रिप्टो में भुगतान प्रतिबंध से बचने का तरीका

बता दें कि ईरान पर दशकों पर लगे प्रतिबंधों के कारण वर्तमान बैंकिंग प्रणाली तक नहीं पहुंच पाई है। अगर पहुंची भी है तो सीमित दायरा में। ऐसे में Bitcoin और USD समर्थित स्टेबलकॉइन जैसे ऑप्शन उसे एक वैकल्पिक भुगतान दे रहे हैं. इससे ईरान बिना पश्चिमी वित्तीय निगरानी के अन्तराष्ट्रीय लेनदेन कर पा रहा है। ऑयल, गैस और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स एक्सपोर्टर्स यूनियन के प्रवक्ता के बयान कमेंट से हुई है।

तेल के साथ जुड़ा नया शुल्क मॉडल

रिपोर्ट्स की माने तो ईरान बड़े तेल टैकरों से प्रति बैरल लगभग 1 डॉलर शुल्क ले रहा है। ध्यान रहे की 1 टैंकर में करीब 20 लाख बैरल तेल होता है। ऐसे में यह मॉडल ईरान के लिए बड़ा राजस्व जेनरेट करने सोर्स बन सकता है। खास बात यह है भुगतान पुरी तरह डिजिटल करेंसी में किया जा रहा है। लेकिन Chainalysis के डेटा की माने तो  ईरानी सरकार, और खासकर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स,IRGC  पिछले कुछ सालों में बॉर्डर पार कमर्शियल ट्रेड को आसान बनाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का ज़्यादा इस्तेमाल कर रही है।

ब्लैकचेन डेटा से खुली परतें

इसमें सरकार के साथ-साथ IRGC अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इस दिशा में अच्छा काम किया है। Chainalysis के मुताबिक ईरान समर्थित नेटवर्क ने पिछले डेढ़ साल में सैकड़ों मिलियन डॉलर के लेनतेन क्रिप्टो के माध्यम से किया है। नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस के हेड एंड्रयू फियरमैन ने कहा, “यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि इस तरह का ट्रेड भी क्रिप्टोकरेंसी के ज़रिए हो रहा होगा। उनका इशारा होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाजों द्वारा दिए जाने वाले टोल की ओर था।

READ MORE- Bitcoin क्रिएटर का खुलासा? रिपोर्ट ने बढ़ाया रहस्य और सस्पेंस

हुथी कनेक्शन और दूसरा चेकपॉइंट

फिर, अप्रैल 2025 में, हूथी फाइनेंसरों का एक बड़ा नेटवर्क रूस से हथियार और सामान खरीद रहा था। उनके क्रिप्टोकरेंसी एड्रेस को एक सैंक्शन में शामिल किया गया था।  जिससे लगभग एक बिलियन डॉलर की एक्टिविटी हुई। हूथी, जो ईरान के सपोर्ट वाला एक हथियारबंद ग्रुप है और उत्तरी यमन के ज़्यादातर हिस्से को कंट्रोल करता है, ने अब बाब-अल-मंडेब चैनल पर दुनिया के तेल और गैस शिपिंग ट्रेड पर दूसरा चोकपॉइंट लगाने की संभावना जताई है।

READ MORE-  बाजार में हलचल, आज ये शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर

यह नॉर्थ कोरिया से अलग मॉडल

फियरमैन ने बताया कि जिस तरह से IRGC बड़े पैमाने पर क्रिप्टोकरेंसी, खासकर स्टेबलकॉइन को क्रॉस बॉर्डर ट्रेड के लिए पेमेंट सिस्टम के तौर पर अपना रहा है।  जबकि, नार्थ कोरिया का मुख्य मकसद क्रिप्टो में अरबों डॉलर चुराना और उसे लॉन्ड्र करना है। इससे यह साफ हो रहा है कि अलग-अलग देशों के लिए अलग रणनीति बनी होगी।

ऐसे में अगर क्रिप्टो के जरिए प्रतिबंधों को  दरकिनार करना आसान बन जाता है तो आनेवाले समय में अन्य देश भी इसी रास्ते पर चल सकते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

TCS Q4 AI निवेश
Previous Story

क्या AI से चमकेगा मुनाफा या पड़ेगा असर?

Shashi Tharoor ने Pakistan की सीजफायर भूमिका को सराहते हुए कहा
Next Story

Iran Ceasefire पर थरूर ने पाकिस्तान की तारीफ…छिड़ी नई बहस

Latest from Business

India’ startup ecosystem attracts cumulative funding of more than USD 118 billion CII

भारतीय स्टार्टअप्स का ‘विराट’ रूप: 118 बिलियन डॉलर की फंडिंग ने दुनिया को चौंकाया!

Indian Startup Ecosystem Funding: भारत का स्टार्टअप जगत आज 120 से अधिक यूनिकॉर्न, 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनियां और 390 बिलियन
russian superyacht breaches strait of hormuz iran war update

पुतिन-ईरान की ‘सीक्रेट डील’? अमेरिकी नौसेना को ठेंगा दिखाकर जलडमरूमध्य से पार हुआ रूसी यॉट

Russian superyacht breaches strait of Hormuz:  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका के बीच और होर्मुज जलडमरूमध्य Strait of Hormuz की नाकाबंदी के

Don't Miss