James Bond Casting: करीब चार साल पहले फिल्म ‘No Time to Die’ के साथ डैनियल क्रेग (Daniel Craig) ने जेम्स बॉन्ड (James Bond) के किरदार को अलविदा कहा था। अब एक बार फिर इस मशहूर 007 किरदार के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू हो गई है। इससे दुनियाभर के फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
नए जेम्स बोन्ड (James Bond) की तलाश शुरू हो चुकी है। डैनियल क्रेग (Daniel Craig) के बाद कौन बनेगा अगला 007?
Amazon MGM Studios ने दी जानकारी
Amazon MGM Studios ने X पर एक बयान जारी कर बताया कि अगले जेम्स बॉन्ड (James Bond) की तलाश जारी है। कंपनी ने कहा कि कास्टिंग प्रक्रिया के दौरान ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जाएगी, लेकिन सही समय आने पर फैंस को नई अपडेट जरूर दी जाएगी।
Statement from Amazon MGM Studios:
“The search for the next James Bond is underway. While we don’t plan to comment on specific details during the casting process, we’re excited to share more news with 007 fans as soon as the time is right.” pic.twitter.com/2RLm8fITWQ— Amazon MGM Studios (@AmazonMGMStudio) May 14, 2026
कौन संभालेगा डैनियल क्रेग की जगह?
रिपोर्ट्स के अनुसार, नए जेम्स बॉन्ड (James Bond Movie) की कास्टिंग कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हो चुकी है। इस काम में मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर नीना गोल्ड (Nina Gold) शामिल हैं। उन्होंने पहले कई बड़ी फिल्मों और सीरीज जैसे Game of Thrones, Star Wars: The Force Awakens और The Crown में काम किया है।
READ MORE: VIDEO: कातिल कौन? आखिर तक बढ़ेगा डर
इन एक्टर्स के नाम चर्चा में सबसे ज्यादा
पिछले कुछ महीनों से इंटरनेट पर कई एक्टर्स के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें जैकब एलोर्डी, कैलम टर्नर और आरोन टेलर-जॉनसन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। रिपोर्ट्स की मानें तो जैकब एलोर्डी इस रोल की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो वह अब तक के सबसे युवा जेम्स बोन्ड (James Bond Auditions) बन सकते हैं।
READ MORE: VIDEO: न हीरो, न फिल्म… फिर भी करोड़ों दिलों पर राज कर रहा ये गाना
कौन-कौन है रेस में?
इन नामों के अलावा, हेनरी कैविल, टॉम हॉलैंड, थियो जेम्स, जोनाथन बेली और जेम्स नॉर्टन जैसे कलाकारों के नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं। अब फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
