Harry-Potter-की-रिलीज-डेट-घोषित,-कब-और-कहां-देखें

VIDEO: Harry Potter की रिलीज डेट घोषित, कब और कहां देखें?

5 mins read
5 views
November 10, 2026

Harry Potter and the Philosopher’s Stone: HBO की बहुप्रतीक्षित Harry Potter सीरीज की रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले सीजन का नाम Harry Potter and the Philosopher’s Stone रखा गया है। यह सीरीज दुनियाभर में 25 दिसंबर को HBO Max पर प्रीमियर होगी। भारत में इसे 26 दिसंबर से JioHotstar पर देखने की खबरें हैं।

Harry Potter Series OTT Release: 25 दिसंबर को HBO Max पर आएगी नई सीरीज, भारत में कब होगी स्ट्रीमिंग?

Harry Potter Series OTT पर कब और कहां देखें?

JK Rowling की मशहूर किताबों पर बनी यह सीरीज पहले सीजन में कहानी की शुरुआत दिखाएगी। इसमें हैरी पॉटर की साधारण जिंदगी से लेकर जादूगर होने की पहचान मिलने तक का सफर दिखाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रीमियर 25 दिसंबर को HBO Max पर होगा। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय दर्शक इसे 26 दिसंबर से JioHotstar पर देख सकेंगे। हालांकि, भारत के लिए आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि अभी बाकी है। JioHotstar International ने भी सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए सीरीज के प्रीमियर की जानकारी दी है।

पहले सीजन में होंगे 8 एपिसोड

Harry Potter सीरीज के पहले सीजन में कुल 8 एपिसोड होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स सभी एपिसोड एक साथ स्ट्रीम कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस सीरीज के जरिए दर्शकों को पहली किताब की कहानी नए कलाकारों के साथ देखने को मिलेगी। मेकर्स ने 2 सितंबर को इसका आधिकारिक टीजर भी जारी किया था। इसमें हैरी पॉटर, हर्माइनी ग्रेंजर और प्रोफेसर सेवेरस स्नेप जैसे किरदारों की झलक दिखाई गई थी।

READ MORE: ‘Jailer 2’ OTT पर रिलीज, देखें 30 मिनट के अनदेखे सीन!

कौन निभा रहा है Harry Potter और उसके दोस्तों का किरदार?

इस बार सीरीज में नई कास्ट नजर आएगी। मुख्य किरदारों के लिए इन कलाकारों को चुना गया है:

  • Dominic McLaughlin: हैरी पॉटर
  • Arabella Stanton: हर्माइनी ग्रेंजर
  • Alastair Stout: रॉन वीस्ली

इनके अलावा कई जाने-पहचाने कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

READ MORE: भुवन बाम के 9 किरदार फिर हंसाएंगे, कब देख सकेंगे ‘Dhindora-2’ ?

Dumbledore से Hagrid तक, ये कलाकार भी आएंगे नजर

सीरीज में John Lithgow, एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाएंगे। Janet McTeer प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनागल और Paapa Essiedu सेवेरस स्नेप की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, Nick Frost रूबस हैग्रिड का किरदार निभाएंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।