Free JEE NEET Coaching Delhi Students Who Can Apply

JEE-NEET की Free कोचिंग का मौका, ऐसे छात्र तुरंत करें आवेदन

6 mins read
5 views
August 4, 2026

JEE-NEET Coaching: दिल्ली सरकार ने JEE-NEET की तैयारी करने वाले सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के मेधावी छात्रों के लिए मुफ्त एक साल का रिहायशी कोचिंग प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया है। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को बेहतर तैयारी का मौका देगी।

JEE-NEET की तैयारी अब होगी आसान, दिल्ली सरकार और दक्षणा फाउंडेशन मेधावी छात्रों को मुफ्त कोचिंग, हॉस्टल और भोजन की सुविधा देगी।

JEE-NEET छात्रों को मिलेगा मुफ्त कोचिंग का लाभ

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) के अनुसार, यह छात्रवृत्ति पुणे स्थित दक्षणा फाउंडेशन के सहयोग से चलाई जाएगी। इसका फायदा वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 12 (विज्ञान) में पढ़ रहे सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के योग्य छात्रों को मिलेगा। चयनित छात्रों को एक साल तक बिना किसी खर्च के पढ़ाई, रहने और खाने की सुविधा मिलेगी।

JSDT 2027 से होगा छात्रों का चयन

इस योजना के लिए छात्रों का चयन Joint Dakshana Selection Test (JSDT) 2027 के जरिए किया जाएगा। यह परीक्षा दिसंबर में आयोजित होगी। सफल छात्रों को पुणे जिले के कडूस गांव स्थित Dakshana Valley परिसर में रिहायशी कोचिंग दी जाएगी। पूरे कार्यक्रम का खर्च छात्रवृत्ति के तहत उठाया जाएगा।

READ MORE: MD बनें या MS? फीस और करियर का जानें पूरा सच

इन सुविधाओं का मिलेगा पूरा लाभ

  • JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग
  • एक साल का मुफ्त हॉस्टल
  • रहने और खाने की पूरी व्यवस्था
  • बिना किसी आर्थिक खर्च के तैयारी का मौका

इस पहल का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग नहीं ले पाते।

ज्यादा छात्रों तक पहुंचाने की तैयारी

दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक पात्र छात्रों तक पहुंचाएं। सरकार का मानना है कि इससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की देश के प्रमुख इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में भागीदारी बढ़ेगी। अभी इस योजना को लेकर स्कूलों में जागरूकता अभियान भी शुरू किया जा रहा है।

READ MORE:  Google Gemini AI: JEE Main की तैयारी अब होगा आसान

दिल्ली सरकार की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार छात्रों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। मुफ्त रिहायशी कोचिंग के जरिए अब कई छात्र बिना आर्थिक चिंता के JEE-NEET की तैयारी कर सकेंगे और अपने सपनों को नई उड़ान दे पाएंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss