Dhurandhar 2’ के स्टार्स, सैलरी लिस्ट LEAK

जानें कितने करोड़ में बिके ‘Dhurandhar 2’ के स्टार्स, सैलरी लिस्ट LEAK

5 mins read
102 views
March 21, 2026

Dhurandhar 2 Cast Salary: बॉलीवुड की बहुचर्चित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म सिर्फ अपने धमाकेदार एक्शन के लिए नहीं, बल्कि स्टार्स की मोटी फीस को लेकर भी खूब चर्चा में है। आइए हम आपको बताते हैं कि इस फिल्म को करने के लिए किन स्टार्ट को कितनी फीस मिली है।

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह से लेकर राकेश बेदी तक, सभी स्टार्स की फीस हुई लीक, जानिए किसने कितने करोड़ में साइन किया यह बड़ा स्पाई थ्रिलर।

रणवीर सिंह सबसे आगे

फिल्म में हमजा अली मजारी का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह ने सबसे ज्यादा फीस ली है। उन्होंने 50 करोड़ रुपये की फीस ली है जो इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के मुकाबले सबसे बड़ी रकम है। दूसरे नंबर पर संजय दत्त हैं, जिन्होंने एसपी चौधरी असलम के रोल के लिए 10 करोड़ रुपये लिए है। वहीं, आर माधवन ने IB डायरेक्टर अजय सन्याल के किरदार के लिए 9 करोड़ की फीस ली है।

बाकी स्टार्स की फीस

अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के एक कैमियो रोल के लिए 2.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन दोनों को 1-1 करोड़ रुपये मिले हैं। बता दें कि अर्जुन रामपाल ने विलेन मेजर इकबाल और सारा अर्जुन ने यालिना जमाली का किरदार निभाया है।

READ MORE: Netflix पर खुला राज: प्यार, धोखा और 8 अरब डॉलर की बर्बादी का कहानी

राकेश बेदी की तारीफ

वेटरन एक्टर राकेश बेदी फिल्म में एक चालाक पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का रोल कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर ‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ कमाए, तो 500 करोड़ तो सिर्फ राकेश बेदी की वजह से होंगे।

READ MORE: Google पर क्या-क्या सर्च करते हैं पाकिस्तानी, जानकर छूट जाएगी हंसी

फिल्म का जबरदस्त क्रेज

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने प्रीव्यू से ही 44 करोड़ रुपये कमाकर रिकॉर्ड बना दिया है। फीस में इतना बड़ा फर्क बॉलीवुड में पे-गैप की बहस को एक बार फिर छेड़ गया है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

अलीबाबा का 100 अरब डॉलर दांव
Previous Story

मुनाफा गिरने के बावजूद AI पर अलीबाबा का 100 अरब डॉलर दांव क्यूं?

Blue Origin कर रही है अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर बनाने की तैयारी
Next Story

अब Blue Origin कर रही है अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर बनाने की तैयारी

Latest from Entertainment

Don't Miss