अलीबाबा का 100 अरब डॉलर दांव

मुनाफा गिरने के बावजूद AI पर अलीबाबा का 100 अरब डॉलर दांव क्यूं?

7 mins read
119 views
March 20, 2026

Alibaba target Cloud revenue:  गिरते मुनाफे के बाद भी Alibaba बड़ा दाव खेलने के मूड में दिखाई दे रहा है। एक तरफ कंपनी का मुनाफा तेज़ी से गिरी लेकिन कंपनी अब भी AI और Claude बिजनेस से अगले पांच साल में 100 अरब डॉलर से ज्यादा कमाई का बड़ा लक्ष्य को नहीं छोड़ा है। साफ है कि कंपनी दबावों से ज्यादा भविष्य की टेक पर दांव लगा रही है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी।

क्लाउड बिजनेस में तेज ग्रोथ और AI पर बड़े निवेश के साथ अलीबाबा ने नई टेक रेस में अपनी ताकत दिखाई है। पढ़िए कंपनी की पूरी रणनीति।

AI और क्लाउड पर बड़ा दांव

बता दें कि चीन की टेक कंपनी अलीबाबा की हाल ही में आए तिमाही रिपोर्ट में करीब 67 प्रतिशत मुनाफा कम बताई गई है। बावजूद कंपनी को सबसे बड़ी उम्मीद AI और क्लाउड कारोबार से है। उनका कहना है कि Artificial Intelligence की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से उसने अगले पांच साल में इन दोनों क्षेत्रों से 100 अरब डॉलर से ज्यादा राजस्व हासिल करने का इस लक्ष्य को रखा है।

मुनाफे में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई चिंता

मुनाफा 67 प्रतिशत तक गिर गया। यह गिरावट इस बात का संकेत है कि कंपनी पर खर्च का दबाव बढ़ रहा है। यानी AI में विस्तार की कीमत कंपनी अभी मौजूदा लाभ में कमी के रूप में चुका रही है। अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में अलीबाबा की कुल आय सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़कर 284.8 अरब युआन तक पहुंची। हालांकि यह बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं रही और बाजार के अनुमान से भी कम निकली।

READ MORE-  मंदी में भी Apple का जलवा, iPhone बिक्री में बड़ा उछाल

क्लाउड बिजनेस बना सबसे मजबूत सहारा

हालांकि क्लाउड डिवीजन कारोबार से कंपनी की आय 36 प्रतिशत उछलकर 43.3 अरब युआन पहुंच गई। इससे यह साबित होता है कि कंपनियां क्लाउड सेवाओं और AI आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि अलीबाबा इसे सबसे बड़े अवसर के रूप में देख रही है। क्लाउड की यह मजबूत ग्रोथ आने वाले समय में उसके AI विजन की रीढ़ बन सकती है।

CEO ने बताया AI मांग का फायदा

कंपनी के CEO Eddie Wu की माने तो AI की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है और अलीबाबा इससे लाभ उठाने की स्थिति में है। कंपनी अपने Qwen AI ऐप और चैटबॉट को लगातार बेहतर बना रही है। कुछ AI सेवाओं की कीमतों में 34 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस हफ्ते Wukong नाम का एजेंटिक AI टूल भी लॉन्च किया। इसे कारोबारी ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

READ MORE- बस अपना ‘आइडिया’ बताओ… Google बना देगा पूरा App

चीन की टेक रेस में अलीबाबा नई नीति

चीन की टेक कंपनियां इस समय अमेरिकी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में हैं। DeepSeek जैसे AI स्टार्टअप्स ने पिछले साल बाजार में हलचल मचाकर यह दिखा दिया कि चीन अब AI रेस में पीछे नहीं रहना चाहता। कंपनी ने पहले ही तीन साल में कम से कम 380 अरब युआन निवेश करने का वादा किया है।

AI और क्लाउड का मांग आने वाले सालों में उसकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। इन्हीं अनुमानों पर उम्मीद कर निवेश करना चाहती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

दक्षिण कोरिया की नेशनल टैक्स सर्विस ने जब्त की गई क्रिप्टोकरेंसी
Previous Story

अब प्राइवेट कंपनियां संभालेंगी दक्षिण कोरिया की जब्त क्रिप्टो

Dhurandhar 2’ के स्टार्स, सैलरी लिस्ट LEAK
Next Story

जानें कितने करोड़ में बिके ‘Dhurandhar 2’ के स्टार्स, सैलरी लिस्ट LEAK

Latest from Artificial Intelligence

जानें क्यों 50 प्रतिशत नौकरियों के बदलने को एक्सपर्ट्स मान रहे हैं 'वरदान'

जानें क्यों 50 प्रतिशत नौकरियों के बदलने को एक्सपर्ट्स मान रहे हैं ‘वरदान’

Job Transformation: बेंगलुरु में आयोजित फ्यूचर ऑफ वर्क समिट में एआई को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। जहाँ एक तरफ उपमुख्यमंत्री डी.के.
AI Job Market 2026

क्या एआई ने ‘फ्रेशर्स’ के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया है? लिंक्डइन की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें!

AI Job Market 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में ताज़ा ग्रेजुएट्स के मन में एक ही सवाल है। अगर नौकरियां बढ़ रही हैं

Don't Miss