उसका हिसाब सही'... पाकिस्तानी विवादित वीडियो पर मस्क की प्रतिक्रिया ने देश में छेड़ी नई जंग

‘उसका हिसाब सही’… पाकिस्तानी विवादित वीडियो पर मस्क की प्रतिक्रिया ने देश में छेड़ी नई जंग

5 mins read
921 views
September 1, 2025

Elon Musk On Population Crisis: Tesla के सीईओ एलन मस्क अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर घटती आबादी पर चिंता जताते हुए बहस छेड़ दी है। मस्क का मानना है कि दुनिया को सबसे बड़ा खतरा बढ़ती आबादी से नहीं बल्कि घटती आबादी से है। बता दें कि वह पहले भी कई बार कह चुके हैं कि कम होती जनसंख्या भविष्य में अर्थव्यवस्था और सभ्यता दोनों के लिए गंभीर चुनौती साबित हो सकती है।

एलन मस्क ने फिर से घटती आबादी पर चिंता जताई है। एक पाकिस्तानी शख्स के वायरल वीडियो पर उनकी प्रतिक्रिया ने बहस छेड़ दी है।

X पर हो रहा वीडियो वायरल

दरअसल, X पर डेनमार्क का एक वीडियो वायरल हुआ है जिस पर मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स स्थानीय निवासी से बहस करता दिखाई दे रहा है। वह कहता है कि ‘हमारे पांच बच्चे हैं और तुम्हारे सिर्फ एक या दो। अगले 10 से 15 सालों में इस देश में स्थानीय लोगों से ज्यादा पाकिस्तानी होंगे।  उसने आगे कहा कि ऐसा कई देशों में पहले ही हो चुका है और डेनमार्क में भी यही होगा।’

क्या बोले मस्क?

मस्क ने इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि “उसका गणित सही है।” यानी उन्होंने साफ कर दिया है कि जनसंख्या के लिहाज से उस पाकिस्तानी व्यक्ति की बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मस्क के अनुसार, अधिकतर लोग सोचते हैं कि दुनिया में आबादी बहुत ज्यादा है लेकिन हकीकत इसके उलट है।

जापान, दक्षिण कोरिया, इटली और पूर्वी यूरोप के कई देशों में जन्म दर इतनी कम हो गई है कि वहां की जनसंख्या लगातार घट रही है। इसका सीधा असर कार्यबल और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। मस्क का कहना है कि यदि यही स्थिति जारी रही तो न केवल आर्थिक विकास रुक जाएगा बल्कि पूरी सभ्यता भी खतरे में पड़ सकती है।

READ MORE: SpaceX ने आखिरी मिनट पर क्यों रोका Starship का टेस्ट

WazirX की वापसी की उम्मीद, कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

कुल मिलाकर, एलन मस्क का संदेश यह है कि दुनिया को घटती जनसंख्या के खतरे को गंभीरता से समझना चाहिए वरना इसके दूरगामी परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ather EL प्लेटफॉर्म: स्मार्ट, तेज और भविष्य के लिए तैयार
Previous Story

Ather EL प्लेटफॉर्म: स्मार्ट, तेज और भविष्य के लिए तैयार

भारत बनेगा AI का नया केंद्र, OpenAI बनाएगा विशाल डेटा सेंटर
Next Story

भारत बनेगा AI का नया केंद्र, OpenAI बनाएगा विशाल डेटा सेंटर

Latest from News

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss