Crypto मार्केट में उछाल: Bitcoin, Cardano और XRP ने दिखाई मजबूती

3 mins read
1.2K views
June 17, 2025

प्टो निवेशकों के लिए यह हफ्ता सकारात्मक शुरुआत के साथ शुरू हुआ है। अगर मार्केट में यही तेजी बनी रही, तो आने वाले दिनों में और भी बड़े मुनाफे की उम्मीद की जा सकती है। 

Top 10 Cryptocurrencies: Cryptocurrencies मार्केट में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रहा है। सोमवार को टॉप 10 Crypto टोकन में अच्छा खासा उछाल देखा गया है, जिसकी अगुवाई Bitcoin (BTC), Cardano (ADA) और XRP ने की है। 

Bitcoin और Ethereum में बढ़त 

Bitcoin की कीमत पिछले 24 घंटों में 2.85% से बढ़कर 108,565 डॉलर तक पहुंच गई है। इसका डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम 47.2 मिलियन डॉलर रहा। वहीं, दूसरी सबसे बड़ी Cryptocurrency Ethereum ने 3.94% की छलांग लगाते हुए 2,652 डॉलर का स्तर छू लिया। इसका वॉल्यूम 21 मिलियन डॉलर रहा। 

XRP और दूसरे टोकन्स की स्थिति 

Ripple का XRP टोकन 6.96% की सबसे बड़ी तेजी के साथ 2.31 डॉलर पर पहुंच गया, जबकि Binance Coin 1.59% चढ़कर 657 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। Solana ने 3.49% की तेजी के साथ 158 डॉलर का आंकड़ा छू लिया। DOGE भी 3.09% उछलकर 0.1804 डॉलर पर पहुंच गया और Tron (TRX) में 2.37% की वृद्धि देखी गई। 

Cardano बना टॉप गेनर  

Cardano (ADA) दिन का सबसे बड़ा गेनर बनकर उभरा। इसमें 3.98% की बढ़त दर्ज की गई और यह 0.6557 डॉलर पर पहुंच गया, साथ ही 591 मिलियन डॉलर का ट्रेड हुआ। 

Crypto डेरिवेटिव्स में भारी नुकसान 

इस तेजी के बावजूद शॉर्ट सेल करने वाले ट्रेडर्स को बड़ा नुकसान हुआ। लगभग 237.15 मिलियन डॉलर की crypto डेरिवेटिव्स वैल्यू खत्म हो गई। 76,775 डॉलर ट्रेडर्स की पोजिशन लिक्विडेट हुई, जिसमें अकेले 62 मिलियन की Bitcoinशॉर्ट पोजिशन भी शामिल थी। 

Analytics Insight

दिव्या सिंह : मैं 6 साल के अनुभव के साथ कंटेट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. मेरे अंदर सरल स्वभाव के साथ कुछ अलग करने की चाह है. मैनजमेंट और नेतृत्व क्षमता से भरपूर मुझमें अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स हैं. मेरे अंदर खास यह है कि किसी भी काम को तय समय पर समाप्त कर लेती हूं.

Don't Miss