fbi-cracks-down-on-13-fake-job-placement-websites-these-companies-blocked

क्या आपने भी इन 13 वेबसाइट पर किया जॉब अप्लाई?

6 mins read
2 views
June 11, 2026

FBI Seizes 13 Job Websites: क्या जिस वेबसाइट पर आप नौकरी खोज रहे हैं, वह सुरक्षित है? यह सवाल अभी और भी अहम हो गया है। FBI ने 13 फर्जी जॉब वेबसाइट्स के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल संवेदनशील जानकारी हासिल करने और लोगों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा था।

क्या आपने भी इन वेबसाइट्स पर नौकरी के लिए अप्लाई किया था? FBI ने 13 फर्जी जॉब साइट्स को किया सीज।

फर्जी जॉब वेबसाइट्स के जरिए चल रहा था जाल

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, ये वेबसाइट्स नौकरी तलाश रहे लोगों को आकर्षक अवसर दिखाकर अपने जाल में फंसाती थीं। खासतौर पर ऐसे लोगों को निशाना बनाया गया जिनके पास सरकारी या संवेदनशील जानकारी तक पहुंच थी। जांच एजेंसियों का कहना है कि इन वेबसाइट्स के पीछे चीन से जुड़े नेटवर्क की भूमिका हो सकती है। कई प्लेटफॉर्म्स ने खुद को असली कंसल्टिंग कंपनियों की तरह पेश किया।

इन वेबसाइट पर हुई कार्रवाई

● rightinfoconsult.com
● centrikglobalconsulting. com
● cydfconsulting. com
● finnaclevesperconsulting. com
● catalystglobalsolutions. com
● pulsewaveglobal. com
● geoindopacific. com
● thehorizzen. com
● safesec-group. com
● gpf-ina. org
● vandercons. com
● thetruthinfo. com
● gulfpeace. org

AI तस्वीरों और चोरी की पहचान का इस्तेमाल

जांच में सामने आया कि फर्जी वेबसाइट्स ने भरोसा जीतने के लिए AI से तैयार तस्वीरों और चोरी की गई पहचान का इस्तेमाल किया। वेबसाइट्स पर आकर्षक नौकरी के विज्ञापन डाले गए। उम्मीदवारों से बातचीत के दौरान उनसे ऐसी जानकारियां मांगी जाती थीं जो सामान्य भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होतीं। यही तरीका सुरक्षा एजेंसियों की चिंता का कारण बना।

READ MORE: FraudGPT क्या है? कर सकता है ये 5 खतरनाक काम

पहले भी जारी हुई थी चेतावनी

पिछले सप्ताह ‘फाइव आइज’ खुफिया गठबंधन ने भी इसी तरह की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की थी। गठबंधन में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। एजेंसियों ने कहा कि फर्जी भर्ती विज्ञापनों के जरिए विदेश नीति, रक्षा और सरकारी मामलों से जुड़े लोगों को टारगेट किया जा रहा था। कई मामलों में उम्मीदवारों पर गोपनीय जानकारी साझा करने का दबाव भी बनाया गया।

READ MORE: Meta का डिजिटल एक्शन: एक महीने में 23 हजार Facebook पेज बैन

ऑनलाइन नौकरी तलाशते समय सतर्क रहना अब पहले से ज्यादा जरूरी है। किसी भी जॉब ऑफर पर भरोसा करने से पहले कंपनी और वेबसाइट की पूरी जांच करें। एक छोटी सी लापरवाही आपकी निजी जानकारी को खतरे में डाल सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

drishyam 3 mohanlal biggest film OTT Release date
Previous Story

‘Drishyam 3’ बॉक्स ऑफिस पर छाई, जीता फैंस का दिल

Latest from Cybersecurity

Don't Miss