social media crime

Meta का डिजिटल एक्शन: एक महीने में 23 हजार Facebook पेज बैन

7 mins read
1.8K views
May 8, 2025

भारत में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Meta ने कई सरकारी संस्थानों के साथ मिलकर काम करना शुरू किया है।

Meta Digital Action: मार्च 2025 में Meta ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने भारत और ब्राजील में चल रहे एक बड़े ऑनलाइन स्कैम को पकड़ते हुए 23,000 से ज्यादा Facebook पेज और अकाउंट्स को हटा दिया है। ये पेज और अकाउंट्स लोगों को फर्जी इन्वेस्टमेंट प्लानिंग और जुए के नकली ऐप्स के जरिए धोखा दे रहे थे। स्कैमर्स ने लोगों को झांसे में लाने के लिए Deepfake टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है।

कैसे करते थे धोखा?

स्कैमर्स ने भारत और ब्राजील के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ियों, फाइनेंस एक्सपर्ट्स और बिजनेस लोगों की नकली तस्वीरें और वीडियो बनाए। इन फर्जी वीडियोज में ऐसा दिखाया गया जैसे ये लोग किसी इन्वेस्टमेंट ऐप या स्कीम की सिफारिश कर रहे हों। फिर इन वीडियोज को Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया और लोगों को मेसेजिंग ऐप्स या नकली वेबसाइट्स की मदद से स्कैम ऐप्स डाउनलोड कराए गए।

निवेश और भुगतान से जुड़े इन घोटालों से बचें

  • निवेश घोटाला: लोगों को cryptocurrency, real estate या शेयर जैसी चीजों में तुरंत रिटर्न का लालच देकर फेक इन्वेस्टमेंट प्लानिंग में फंसाया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया, ईमेल या कॉल के जरिए exclusive offers और coaching group के बारे में बात करके लुभाया जाता है।
  • भुगतान घोटाला: घोटालेबाज नकली सेलर बनकर पहले पैसे मांगते हैं और फिर गायब हो जाते हैं।
  • अधिक भुगतान और वापसी की तरकीब: घोटालेबाज नकली भुगतान रसीद दिखाकर रिफंड मांगते हैं और असली भुगतान को उलट कर दोनों पैसे हड़प लेते हैं।

भारत में डिजिटल सुरक्षा के लिए Meta की खास पहलें

  • दूरसंचार विभाग के साथ साझेदारी: Meta ने WhatsApp और दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर अधिकारियों को ऑनलाइन स्कैम की पहचान और रिपोर्ट करने की ट्रेनिंग दी है। इसके तहत DoT के कर्मचारी, संचार मित्र और फील्ड यूनिट्स को वर्कशॉप्स के जरिए जागरूक किया गया है, ताकि वे लोगों को स्कैम से बचा सकें।
  • उपभोक्ता मामले विभाग के साथ काम: ‘जागो ग्राहक जागो’ अभियान के तहत Meta ने उपभोक्ताओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की जानकारी देना शुरू किया है। इस पहल का मकसद है कि लोग ऑनलाइन फ्रॉड को पहचान सकें और उससे खुद को बचा सकें।
  • साइबर अपराध केंद्र के साथ पुलिस की ट्रेनिंग: Meta ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के साथ मिलकर देश के 7 राज्यों में पुलिस अधिकारियों को ट्रेनिंग दी है। इस ट्रेनिंग में पुलिस को बताया गया कि WhatsApp और सोशल मीडिया पर हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे निपटा जाए।

क्या है इन पहलों का मकसद?

इन सभी प्रयासों का उद्देश्य एक ही है लोगों को डिजिटल रूप से जागरूक और सुरक्षित बनाना। Meta का मानना है कि अगर लोग, अधिकारी और पुलिस मिलकर काम करें, तो ऑनलाइन धोखाधड़ी को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

GTA 6
Previous Story

GTA VI में नए किरदारों की एंट्री, जानें कब आएगा गेम? देखें Trailer

Operation Sindoor
Next Story

भारत-पाकिस्तान के बीच ड्रोन रेस, कौन बना आसमान का बादशाह?

Latest from Latest news

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss