WazirX की वापसी की उम्मीद, कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

WazirX की वापसी की उम्मीद, कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

4 mins read
962 views
August 19, 2025

WazirX के को-फाउंडर निशचल शेट्टी ने कहा है कि कोर्ट की मंजूरी मिलते ही10 कार्यदिवसों के भीतर एक्सचेंज फिर से चालू किया जा सकता है।

WazirX: भारत का चर्चित Crypto एक्सचेंज WazirX जो पिछले साल जुलाई में हुए एक बड़े हैक के बाद बंद हो गया था अब दोबारा शुरू होने के करीब है। इस हैक में करीब 2000 करोड़ की Cryptocurrency चोरी हो गई थी जिससे लाखों यूज़र्स का पैसा अटक गया। अब कंपनी ने एक नया पुनर्गठन प्लान तैयार किया है जिसे क्रेडिटर्स ने भारी समर्थन दिया है।

30 जुलाई से 6 अगस्त 2025 के बीच हुए दूसरे दौर की वोटिंग में 95.7% क्रेडिटर्स और 94.6% क्रेडिटर्स ने इस नए प्लान को मंजूरी दी है। कुल 1,49,559 लोगों में से करीब 1.43 लाख लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया और प्लान के पक्ष में वोट किया। इनका कुल क्लेम वैल्यू 195.7 मिलियन डॉलर है। यह जानकारी WazirX की वेबसाइट और ऐप पर सार्वजनिक की गई है।

इस वोटिंग की पुष्टि Alvarez & Marsal के दो एक्सपर्ट ने की है। वहीं, पुनर्गठन प्रक्रिया को सिंगापुर की कंपनी Zettai Pte Ltd संभाल रही है। कंपनी ने कोर्ट में योजना को मंजूरी दिलाने के लिए आवेदन भी पहले ही दाखिल कर दिया है।

WazirX के को-फाउंडर निशचल शेट्टी ने कहा है कि कोर्ट की मंजूरी मिलते ही10 कार्यदिवसों के भीतर एक्सचेंज फिर से चालू किया जा सकता है। अब सबकी नजरें सिंगापुर हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। अगर मंजूरी मिलती है, तो यूज़र्स को 13 महीनों बाद अपने फंड्स तक दोबारा पहुंच मिलने की उम्मीद है।

READ MORE: CFTC का बड़ा फैसला, अब अमेरिका में सीधे होगी Crypto ट्रेडिंग

CBOE का नया प्रस्ताव, अब Crypto ETF की मंजूरी में नहीं लगेगा ज्यादा वक्त

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अमेरिका में Stablecoin पर बना नया कानून! जनता से मांगे सुझाव
Previous Story

अमेरिका में Stablecoin पर बना नया कानून! जनता से मांगे सुझाव

RI Mining App: अब मोबाइल पर आसान क्रिप्टो माइनिंग
Next Story

RI Mining App: अब मोबाइल पर आसान क्रिप्टो माइनिंग

Latest from Cryptocurrency

crypto news bitcoin dip solana quantum upgrade

क्रिप्टो मार्केट अपडेट: बिटकॉइन में गिरावट, लेकिन सोलाना और पुजी पेंग्विन्स ने चौंकाया!

Crypto Market Dip: क्रिप्टो बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव और बड़ी घोषणाओं भरा रहा है। एक तरफ जहां कीमतों में गिरावट ने निवेशकों

Don't Miss