CBOE का नया प्रस्ताव, अब Crypto ETF की मंजूरी में नहीं लगेगा ज्यादा वक्त

CBOE का नया प्रस्ताव, अब Crypto ETF की मंजूरी में नहीं लगेगा ज्यादा वक्त

3 mins read
987 views
July 31, 2025

CBOE ने 19b-4 नियम में बदलाव का सुझाव दिया है, जिससे क्रिप्टो ETF को एक जनरल फ्रेमवर्क के तहत लिस्ट किया जा सकेगा।

Crypto ETF: क्रिप्टो निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। अमेरिका की प्रमुख ऑप्शंस एक्सचेंज CBOE ने SEC को एक नया प्रस्ताव भेजा है, जिससे क्रिप्टो ETF को मंजूरी देने की प्रक्रिया काफी आसान और तेज हो सकती है।

क्या है प्रस्ताव की खास बात

CBOE ने 19b-4 नियम में बदलाव का सुझाव दिया है, जिससे क्रिप्टो ETF को एक जनरल फ्रेमवर्क के तहत लिस्ट किया जा सकेगा। इसका मतलब यह है कि अब हर बार किसी नए ETF के लिए अलग-अलग मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर कंपनियां तय मानकों को पूरा करती हैं तो वे सीधे ETF लॉन्च कर सकेंगी।

अभी की स्थिति क्या है

फिलहाल, किसी भी क्रिप्टो ETF को SEC से मंजूरी मिलने में लगभग 180 दिन या उससे ज्यादा समय लग जाता है। लेकिन अगर यह नया नियम लागू होता है, तो यही प्रक्रिया घटकर सिर्फ 75 दिनों में पूरी हो सकती है।

विशेषज्ञों की राय

ETF विशेषज्ञ जेम्स सेफार्ट ने इसे एक बड़ा बदलाव बताया है। उनके अनुसार यह कदम अमेरिका में डिजिटल एसेट्स से जुड़े ETFs को लॉन्च करने के तरीके को पूरी तरह से बदल सकता है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/europe-investigation-agency-4160-crores-defrauded-in-crypto-scam-5-arrested/

https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/argentina-bans-htx-crypto-exchange-nationwide/

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो सिर्फ Bitcoin और Ethereum ETF ही नहीं बल्कि Solana और XRP जैसे दूसरे क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ETFs भी जल्दी बाजार में आ सकते हैं। जानकारों का मानना है कि Solana ETF अक्टूबर तक लॉन्च हो सकता है और XRP ETF भी इसी मॉडल के तहत जल्द ही आ सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Thinking Machines Lab ने ठुकराया Meta के अरबों का ऑफर
Previous Story

Thinking Machines Lab ने ठुकराया Meta के अरबों का ऑफर

कॉमेडी सेक्टर में अभी भी फेल है AI, कपिल शर्मा और जॉनी लीवर से है काफी पीछे
Next Story

कॉमेडी सेक्टर में अभी भी फेल है AI, कपिल शर्मा और जॉनी लीवर से है काफी पीछे

Latest from Cryptocurrency

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss