Crypto Safety Tips: अगर आपके पास क्रिप्टोकरेंसी है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दुनियाभर में क्रिप्टो होल्डर्स पर फिजिकल हमले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए Ethereum के फाउंडर विटालिक बुटेरिन ने एक नया सेफ्टी आइडिया पेश किया है जो आपकी जान बचा सकता है।
क्रिप्टो है तो खतरा भी है! जानिए कैसे Ethereum फाउंडर ने क्रिप्टो होल्डर्स की सुरक्षा के लिए सीक्रेट वॉयस अलार्म का आइडिया दिया।
विटालिक का नया आइडिया क्या है?
विटालिक ने X पर एक पोस्ट में सुझाव दिया है कि यूजर्स एक सीक्रेट कोड वर्ड सेट करें। जब यह शब्द किसी स्मार्टवॉच, फोन या किसी भी स्मार्ट होम डिवाइस के पास बोला जाए, तो उसे चुपके से पुलिस को अलर्ट कर देना चाहिए। इसके अलावा, उसे 911 पर कॉल करना चाहिए और अपनी लाइव लोकेशन शेयर करनी चाहिए।
विटालिक ने लिखा कि अगर लुटेरों को पता हो कि हमला करने पर 20 फीसदी चांस है कि पुलिस तुरंत आ जाएगी तो वो कुछ भी लेने से पहले दस बार सोचेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस सिस्टम का सरकार गलत इस्तेमाल नहीं कर सकती।
One tool that seems to me would lead to large wins for safety at very low cost to civil liberties, is that everyone should have easy and deniable on-hand ways of calling the police.
Think: you pre-select a few secret words, and when your watch or phone or local device in your…
— vitalik.eth (@VitalikButerin) March 13, 2026
असल जिंदगी में हो रहे हैं खतरनाक हमले
यह कोई काल्पनिक खतरा नहीं है। पिछले महीने Binance France के हेड डेविड प्रिंसय के घर तीन नकाबपोश लोग घुसने की कोशिश की। गलती से वो पड़ोसी के घर में घुस गए और दो मोबाइल लेकर भाग गए। पुलिस ने उन्हें ल्योन पेराशे रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। एक और मामले में Le Chesnay में एक कपल को नकली पुलिस बनकर आए लोगों ने धमकी दी और करीब 9 करोड़ यानी का Bitcoin जबरदस्ती ट्रांसफर करवा लिया।
READ MORE: BONK.fun पर हैकरों का कब्जा, एक क्लिक में खाली होगा वॉलेट!
एक्सपर्ट ने भी दी चेतावनी
Litecoin Summit 2025 में Casa के को-फाउंडर और CTO जेमिसन लोप ने बताया कि Wrench Attacks छीनने के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने क्रिप्टो यूजर्स को कुछ जरूरी सलाह दी। उन्होंने कहा, चुप रहो, अपनी दौलत का दिखावा मत करो। उन्होंने आगे सलाह दी कि कोई भी बड़ा क्रिप्टो लेन-देन हमेशा किसी सुरक्षित और सार्वजनिक जगह पर ही किया जाना चाहिए। अपने घर की सुरक्षा को गंभीरता से लें। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कुत्ता प्रकृति का सबसे बेहतरीन सुरक्षा तंत्र है। लोप ने ‘मल्टी-सिग्नेचर मॉडल’ अपनाने की भी सलाह दी।
READ MORE: JP Morgan पर लगा क्रिप्टो घोटाले में मदद करने का आरोप
ऑनलाइन खतरे भी कम नहीं
फिजिकल हमलों के अलावा ऑनलाइन धोखाधड़ी भी जोरों पर है। Ethereum Address Poisoning नाम का एक तरीका है, जिसमें लोगों को नकली वॉलेट एड्रेस कॉपी करवाकर ठगा जाता है। 2022 से 2024 के बीच 1.33 मिलियन वॉलेट्स पर 1.73 करोड़ से ज्यादा ऐसे हमले हुए और 79 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ।
