अमेरिका में Stablecoin पर बना नया कानून! जनता से मांगे सुझाव

अमेरिका में Stablecoin पर बना नया कानून! जनता से मांगे सुझाव

3 mins read
707 views
August 19, 2025

इस कानून का मकसद है कि कैसे डिजिटल डॉलर को सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जा सके ताकि न केवल अमेरिका में बल्कि दुनिया भर में इसका सही इस्तेमाल हो सके।

Stablecoin : अमेरिका ने हाल ही में एक अहम कानून पास किया है जिसे GENIUS Act कहा जा रहा है। यह कानून खासतौर पर Stablecoin यानी डिजिटल डॉलर जैसी स्थिर Cryptocurrency को लेकर बनाया गया है जिनकी कीमत अमेरिकी डॉलर से जुड़ी होती है।

 इस कानून का मकसद है कि कैसे डिजिटल डॉलर को सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जा सके ताकि न केवल अमेरिका में बल्कि दुनिया भर में इसका सही इस्तेमाल हो सके।

इस कानून के तहत अब अमेरिका में Stablecoin जारी करने वाली कंपनियों के लिए एक सख्त नियम तय किए गए हैं। साथ ही, सरकार अब आम जनता, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स और व्यवसायों से सुझाव मांग रही है कि इस कानून को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है।

इन विषयों पर मांगे सुझाव

यूएस ट्रेजरी विभाग ने खासतौर पर इन विषयों पर सुझाव मांगे हैं।

  • AI का उपयोग
  • Blockchain निगरानी तकनीक
  • डिजिटल पहचान की पुष्टि
  • API का विकास

इन तकनीकों से जुड़े फायदे, खर्च, गोपनीयता के खतरे और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राय मांगी गई है। सुझाव देने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 है और सभी सुझाव regulations.gov पर दिखाए जाएंगे।

READ MORE: Steve Wozniak का आरोप, YouTube पर बढ़ रहा Bitcoin स्कैम

READ MORE: DeFi में अब बिना किसी बिचौलिए के यूज होगा Bitcoin

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Altcoins AB, OKB और POL ने दिखाया दम, नरम बाजार में निवेशकों की नजरें अहम स्तरों पर
Previous Story

Altcoins AB, OKB और POL ने दिखाया दम, नरम बाजार में निवेशकों की नजरें अहम स्तरों पर

WazirX की वापसी की उम्मीद, कोर्ट की मंजूरी का इंतजार
Next Story

WazirX की वापसी की उम्मीद, कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss