टैरिफ पर बोले पीएम, भारत को टेक्नोलॉजी सेक्टर में बनना होगा आत्मनिर्भर

टैरिफ पर बोले पीएम, भारत को टेक्नोलॉजी सेक्टर में बनना होगा आत्मनिर्भर

7 mins read
1.1K views
August 11, 2025

पीएम मोदी ने कहा कि हमें नए प्रोडक्ट्स और इनोवेशन में तेजी लानी होगी क्योंकि आज सॉफ्टवेयर और ऐप्स का इस्तेमाल हर छोटे-बड़े क्षेत्र में हो रहा है।

PM Narender Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में नई मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन करते हुए कहा है कि अब भारत की बड़ी प्राथमिकता टेक्नोलॉजी सेक्टर में आत्मनिर्भरता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय आईटी कंपनियों ने दुनिया के लिए सॉफ्टवेयर और प्रोडक्ट बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम अपनी जरूरतों को पहले रखें और देश के लिए टेक्नोलॉजी विकसित करें। पीएम मोदी ने कहा कि हमें नए प्रोडक्ट्स और इनोवेशन में तेजी लानी होगी क्योंकि आज सॉफ्टवेयर और ऐप्स का इस्तेमाल हर छोटे-बड़े क्षेत्र में हो रहा है। 

अमेरिकी टैरिफ और स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग पर जोर 

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 50% टैरिफ लगा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को नए क्षेत्रों में आगे रहना होगा और अपने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने भारतीय कंपनियों से अपील की है कि वह ऐसे स्वदेशी प्रोडक्ट्स बनाएं जिनमें कोई खराबी न हो और जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं। 

ऑपरेशन सिंदूर में दिखी टेक्नोलॉजी की ताकत 

प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि इस मिशन की सफलता में भारत की स्वदेशी टेक्नोलॉजी ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में बेंगलुरु के टेक्नोलॉजी योगदान ने यह साबित कर दिया है कि भारत के पास आतंकियों के ठिकानों को खत्म करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में पीछे हटना पड़ा और पूरी दुनिया ने नए भारत की ताकत देखी। 

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि सरकार AI पावर्ड थ्रेट डिटेक्शन में इन्वेस्टमेंट कर रही है ताकि डिजिटल क्रांति का फायदा हर नागरिक को मिल सके। 

भारत का अपना मेड-इन-इंडिया चिप 

Infosys के संस्थापक NR. नारायण मूर्ति, एस. गोपालकृष्णन, Biocon की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ और Infosys ceo सलिल पारेख जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब AI मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन के जरिए दुनिया में टेक्नोलॉजी के लीडरशिप की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के पास जल्द ही अपना मेड-इन-इंडिया चिप होगा और इसमें बेंगलुरु की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि नई टेक्नोलीज का सबसे बड़ा फायदा गरीबों तक पहुंच रहा है। 

READ MORE: इंसानियत को हिला देंगी ये 5 खतरनाक टेक्नोलॉजी, यहां जानें कैसे 

Apple की नई टेक्नोलॉजी है गेम चेंजर! दिमाग से चलेगा iPhone 

भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार 

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से बढ़कर अब 5वें स्थान पर पहुंच गई है और जल्द ही यह दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल होगी। उन्होंने इसे देश की मेहनत, तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों का परिणाम बताया। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

2,000 करोड़ के Crypto Scam मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने रिजेक्ट किया बेल
Previous Story

2,000 करोड़ के Crypto Scam मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने रिजेक्ट किया बेल

Steve Wozniak का आरोप, YouTube पर बढ़ रहा Bitcoin स्कैम
Next Story

Steve Wozniak का आरोप, YouTube पर बढ़ रहा Bitcoin स्कैम

Latest from Tech News

Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI ने भारतीय भाषाओं के लिए नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, इससे बैंक, सरकारी संस्थान और स्टार्टअप अपनी जरूरत के अनुसार AI मॉडल तैयार कर सकेंगे।  Epoch Builder Edition: क्या भारत अब अपनी जरूरतों के हिसाब से खुद के AI मॉडल तैयार करेगा? आज बेंगलुरु की AI कंपनी Sarvam AI ने Epoch Builder Edition लॉन्च कर बड़ा कदम उठाया है। यह प्लेटफॉर्म बैंकों, सरकारी एजेंसियों, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों को अपने डेटा के आधार पर AI मॉडल बनाने, ट्रेन करने और तैनात करने की सुविधा देगा।  भारतीय भाषाओं पर खास फोकस Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 7 अरब और 70 अरब पैरामीटर वाले बड़े भाषा मॉडल (LLMs) शामिल हैं। इन्हें 2 ट्रिलियन टोकन पर प्रशिक्षित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें हिंदी, कन्नड़, तमिल, मराठी और बंगाली शामिल हैं। इसके अलावा हिंग्लिश और कन्नंगलिश जैसी मिश्रित भाषाओं पर भी यह काम कर सकता है।  डेटा सुरक्षा और AI ट्रेनिंग की सुविधा Epoch Builder Edition में कंपनियों को GPU क्लस्टर, API एक्सेस और ऑन-प्रिमाइसेस डिप्लॉयमेंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ भारतीय कानून, गवर्नेंस, फाइनेंस और स्थानीय भाषाओं से जुड़े तैयार डेटासेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्लेटफॉर्म में रेड-टीमिंग, टॉक्सिसिटी असेसमेंट और भारतीय सांस्कृतिक संदर्भ के अनुसार AI मॉडल की जांच करने वाले टूल भी दिए गए हैं। इससे संस्थानों को डेटा पर बेहतर नियंत्रण और लागत कम करने में मदद मिलेगी।  READ MORE: Freehand की बड़ी छलांग, जुटाए 75 मिलियन
iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।  iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके।  Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा
जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss