Meta ने Apple के AI चीफ को किया हायर, दिया आकर्षक ऑफर

Meta ने Apple के AI चीफ को किया हायर, दिया आकर्षक ऑफर

4 mins read
926 views
July 10, 2025

Meta ने 1,600 करोड़ से ज्यादा के रिकॉर्ड पैकेज में Apple के AI चीफ Ruoming Pang को Superintelligence प्रोजेक्ट के लिए अपनी टीम में किया शामिल।

Pang package : Meta ने Apple के AI डिवीजन के पूर्व प्रमुख Ruoming Pang को हायर कर लिया है। खास बात यह है कि Pang को Meta ने जो ऑफर दिया है, वह 200 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा का है। यह सबसे बड़ा AI एग्जीक्यूटिव पैकेज माना जा रहा है।

कौन हैं Ruoming Pang?

Ruoming Pang Apple के AI डिवीजन में एक इम्पोर्टेंट रोल निभा चुके हैं। वह AI रिसर्च, डेवलपमेंट और मशीन लर्निंग में काफी माहिर हैं। Meta ने उन्हें अपने खास Superintelligence Program का हिस्सा बनाया है, जहां वह एक केंद्रीय भूमिका में होंगे।

क्या है Meta का Superintelligence Program?

Meta का यह प्रोग्राम फ्यूचर की AI टोक्नोलॉजी पर काम कर रहा है, जिसमें ऐसी AI बनाई जा रही है जो इंसानों से भी ज्यादा होशियार होगी, इसे Superintelligence कहा जाता है। बता दें कि यह अब तक थ्योरी में है, लेकिन इसे आने वाले समय में Artificial General Intelligence (AGI) से एक कदम आगे माना जा रहा है।

Meta क्यों दे रहा है इतना बड़ा पैकेज?

Meta ने Ruoming Pang को जो 200 मिलियन डॉलर का ऑफर दिया है, वह लॉन्ग टर्म का पैकेज है। इसमें बेस सैलरी, साइनिंग बोनस और कंपनी के शेयर शामिल हैं। यह पैकेज उनके प्रदर्शन और Meta के स्टॉक की वैल्यू पर भी निर्भर करेगा। कई बार जब कोई टॉप टैलेंट अपनी पिछली कंपनी के वैल्यूएबल शेयर छोड़कर आता है, तो Meta उन्हें ऐसा आकर्षक ऑफर देता है जिससे वह नुकसान में न जाएं।

Meta की टीम में कौन-कौन शामिल?

Meta की Superintelligence टीम में पहले से ही कई बड़े नाम हैं। इनमें GitHub के पूर्व CEO Nat Friedman, Entrepreneur Daniel Gross और Scale AI के Co-Founder Alexandr Wang, जिन्हें अब Meta का Chief AI Officer बनाया गया है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/sundar-pichai-lifestyle-networth-inspiring-journey-from-common-man/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/chatgpt-plus-vs-gemini-ai-pro-who-is-best-for-you/

क्यों कर रहा है Meta इतनी तेजी से भर्ती?

Meta को पिछले कुछ समय से AI में कुछ झटके लगे हैं। नई AI मॉडल्स में देरी और कई टॉप कर्मचारियों के इस्तीफे के कारण कंपनी अब फिर से टॉप टैलेंट्स को जोड़ने में लगी है इसीलिए कंपनी अब हाई-प्रोफाइल हायरिंग और बड़े पैकेज देकर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Grok 4 हुआ लॉन्च, OpenAI और Google को दी मात
Previous Story

Grok 4 हुआ लॉन्च, OpenAI और Google को दी मात

Trump का Truth Social लाएगा स्ट्रीमिंग यूजर्स के लिए Crypto Token
Next Story

Trump का Truth Social लाएगा स्ट्रीमिंग यूजर्स के लिए Crypto Token

Latest from Uncategorized

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss