Ripple का RLUSD स्टेबलकॉइन: ग्लोबल और अफ्रीकी बाजार में विस्तार

6 mins read
316 views
October 3, 2025

Ripple crypto news: अक्टूबर की शुरुआत में ब्लॉकचेन आधारित भुगतान कंपनी Ripple ने XRP लेजर पर 1.8 मिलियन नए RLUSD टोकन जारी किए। यह सितंबर 24, 2025 के बाद पहला RLUSD मिटिंग है, जबकि इसके पहले 27 सितंबर को एथेरियम नेटवर्क पर टोकन जारी किए गए थे। यह कदम RLUSD की आपूर्ति बढ़ाने और इसे स्थिरकॉइन मार्केट में मजबूती देने के Ripple के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। वर्तमान में RLUSD की मार्केट कैप लगभग 800 मिलियन डॉलर के करीब पहुँच चुकी है।

Ripple ने RLUSD स्टेबलकॉइन के विस्तार के साथ अफ्रीका और ग्लोबल बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। यह कदम क्रिप्टो निवेशकों और फाइनेंसियल एक्सचेंजों के लिए नई अवसरों को खोलता है।

Read More: कजाकिस्तान का पहला राष्ट्रीय क्रिप्टो रिजर्व ‘Alem Crypto Fund’ लॉन्च

RLUSD एक स्थिरकॉइन है जो अमेरिकी डॉलर से जुड़ा हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प प्रदान करता है। हाल के दिनों में स्थिरकॉइन की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है, क्योंकि ये बिटकॉइन और एथेरियम जैसे अस्थिर डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्थिरता प्रदान करते हैं। नई टोकन मिंटिंग के माध्यम से Ripple उपयोगकर्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा कर रहा है।

RLUSD की हालिया गतिविधियों में 24 घंटे के ट्रेडिंग वॉल्यूम में 75% की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे यह स्थिरकॉइन क्रिप्टोकरेंसी की शीर्ष 100 सूची में पुनः शामिल हो गया है। CoinMarketCap के अनुसार, RLUSD वर्तमान में 92वें स्थान पर है और इसका मार्केट कैप लगभग 789.54 मिलियन डॉलर है।

Ripple ने अफ्रीकी बाजारों में भी RLUSD का विस्तार करने की रणनीति अपनाई है। कंपनी ने Chipper Cash और Yellow Card जैसी वित्तीय संस्थाओं के साथ साझेदारी की है ताकि स्थिरकॉइन को स्थानीय वित्तीय नेटवर्क में एकीकृत किया जा सके। इसका उद्देश्य महंगे रेमिटेंस, उच्च मुद्रास्फीति और सीमित बैंकिंग सुविधाओं जैसी समस्याओं को हल करना है।

साथ ही, Deloitte द्वारा जारी नया अटेस्टेशन रिपोर्ट RLUSD की वैधानिक मानकों के अनुपालन की पुष्टि करता है, जिससे उपयोगकर्ताओं के लिए पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। Bybit और Budget जैसी प्रमुख एक्सचेंजों पर RLUSD की लिस्टिंग इसे वैश्विक स्तर पर और अधिक सुलभ बनाती है।

Read More: फ्लर्ट से धोखा तक…जानें कैसे हुआ 1.4 मिलियन डॉलर का Crypto Scam?

इस विस्तार और नई पहल के माध्यम से Ripple RLUSD को अफ्रीका और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वित्तीय समावेशन के लिए एक महत्वपूर्ण साधन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Riya Gupta

मीडिया जगत में अपने पाँच साल के सफ़र के दौरान, मैंने कंटेंट क्रिएशन, मीडिया एनालिसिस और वीडियो स्क्रिप्ट राइटिंग में हाथ आजमाया है। रिसर्च के साथ-साथ, मैंने सरकारी परियोजनाओं में भी अपना योगदान दिया है। मेरी विशेषता नई चीज़ों को तेजी से अपनाना और चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में एक्सीलेंस हासिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

𝐅𝐚𝐜𝐞𝐛𝐨𝐨𝐤 अपडेट्स: क्रिएटर्स और फॉलोअर्स के बीच जुड़ाव अब और आसान
Previous Story

Facebook अपडेट्स: क्रिएटर्स और फॉलोअर्स के बीच जुड़ाव अब और आसान

Next Story

OpenAI vs xAI : एलन मस्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जंग

Latest from Cryptocurrency

Hyper Foundation ने 3.75 करोड़ HYPE टोकन को स्थायी रूप से किया बर्न

Hyper Foundation ने 3.75 करोड़ HYPE टोकन को स्थायी रूप से किया बर्न

Hyper Foundation: Hyper Foundation ने आधिकारिक तौर पर 37.5 मिलियन HYPE टोकन को हमेशा के लिए बर्न किए जाने की घोषणा की है। यह फैसला stake weighted गवर्नेंस वोटिंग के बाद लिया गया हैं, जिसमें 85% प्रतिभागियों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। इन टोकन की कुल वैल्यू करीब 912 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। ये सभी टोकन एक खास सिस्टम एड्रेस 0xfefefefefefefefefefefefefefefefefefefefe पर रखे गए हैं। इस एड्रेस की सबसे अहम बात यह है कि इसका कोई प्राइवेट एड्रेस नहीं है।  Hyper Foundation ने 3.75 करोड़ HYPE टोकन को स्थायी रूप से बर्न कर दिया है, जानिए यह फैसला क्यों लिया गया, इससे सप्लाई, कीमत और निवेशकों पर क्या असर पड़ सकता है।  Assistance Fund से आए थे ये टोकन  यह HYPE टोकन Assistance Fund में जमा हुए थे। यह फंड Hyperliquid के Layer-1 perpetual futures Blockchain पर स्पॉट ट्रेडिंग फीस का एक हिस्सा लेकर उसे HYPE टोकन में बदलता है। अब इन टोकन को इस बर्न जैसे एड्रेस पर भेज दिया गया है, जिससे बिना किसी फोर्क के इन्हें सर्कुलेशन से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है।  कम्युनिटी की प्रतिक्रिया  इस फैसले के बाद कम्युनिटी से ज्यादातर पॉजिटिव रिएक्शन सामने आए हैं। X पर एक यूजर ने लिखा कि सप्लाई घटाने का यह कदम लंबे समय में टोकनॉमिक्स को मजबूत बनाएगा। हालांकि, कुछ लोगों ने चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि इससे HLP सेफ्टी फंड पर दबाव बढ़ सकता है और गवर्नेंस वोटिंग में सेंट्रलाइजेशन का खतरा भी नजर आता है।  HYPE in the Assistance Fund system address of 0xfefefefefefefefefefefefefefefefefefefefe has
WLFI विवाद में फंसे जस्टिन सन, फ्रीज टोकन से 60 मिलियन डॉलर का नुकसान

WLFI विवाद में फंसे जस्टिन सन, फ्रीज टोकन से 60 मिलियन डॉलर का नुकसान

Justin Sun WLFI: क्रिप्टो इंडस्ट्री के बड़े नाम और TRON के संस्थापक जस्टिन सन एक विवाद में फंसे हुए हैं। यह विवाद World Liberty Financial नाम के DeFi प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसका संबंध अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार से बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन सन के फ्रीज किए गए WLFI टोकनों की वैल्यू करीब 60 मिलियन डॉलर गिर चुकी है। हैरानी की बात यह है कि WLFI के सबसे बड़े निवेशकों में शामिल होने के बावजूद जस्टिन सन पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से ब्लैकलिस्टेड हैं और उनके टोकन अब भी लॉक हैं।  WLFI टोकन फ्रीज होने के बाद जस्टिन सन की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जानिए कैसे ट्रंप से जुड़े इस क्रिप्टो प्रोजेक्ट में उनका करोड़ों डॉलर का निवेश फंसा हुआ है।   कैसे हुई विवाद की शुरुआत  यह पूरा मामला सितंबर में WLFI के टोकन जेनरेशन इवेंट के बाद शुरू हुआ है। 2 सितंबर को जस्टिन सन ने बताया था कि उन्होंने 200 मिलियन डॉलर के WLFI टोकन क्लेम किए हैं और उनके पास कुल 600 मिलियन टोकन मौजूद हैं। उस समय ब्लॉकचेन डेटा के अनुसार, उनकी कुल WLFI होल्डिंग्स की कीमत लगभग 900 मिलियन डॉलर थी। उस समय जस्टिन सन ने साफ कहा था कि वह टोकन बेचने वाले नहीं हैं और इस प्रोजेक्ट के लंबे समय तक सपोर्टर बने रहेंगे।’  Justin Sun is still blacklisted by WLFI in 3 months, his locked tokens dropped $60m in

Don't Miss