फ्लर्ट से धोखा तक…जानें कैसे हुआ 1.4 मिलियन डॉलर का Crypto Scam?

फ्लर्ट से धोखा तक…जानें कैसे हुआ 1.4 मिलियन डॉलर का Crypto Scam?

5 mins read
948 views
October 1, 2025

Colorado Crypto Scam: अमेरिका के कोलोराडो में एक शख्स ने बताया कि कैसे उसने एक डेटिंग साइट के जरिए अफेयर ढूंढने के चक्कर में अपना 1.4 मिलियन डॉलर का निवेश गंवा दिया। यह घटना अकेलापन और गलत भरोसे का नतीजा थी। मामला Ashley Madison नाम की एक डेटिंग साइट से जुड़ा है जो अविवाहित लोगों के लिए बनाई गई है।

Ashley Madison डेटिंग स्कैम में 1.4 मिलियन डॉलर का चूना! कोलोराडो निवासी की कहानी और कानून प्रवर्तन की चेतावनी।

घोटाले की शुरुआत

पीड़ित ने कहा कि उसने Ashley Madison पर एक महिला से संपर्क किया था। बातचीत धीरे-धीरे WhatsApp तक चली गई। वहां फोटो और वीडियो कॉल के जरिए भरोसा बनाया गया। महिला ने दावा किया कि वह बिटकॉइन और दूसरे क्रिप्टो में काम करती है और तलाक की स्थिति में उसके पैसे बचाने में मदद कर सकती है।

किस तरह हुआ नुकसान

लगभग 6 हफ्तों में पीड़ित ने चार बार क्रिप्टोकरेंसी में पैसे ट्रांसफर किए। इस वजह से उसके रिटायरमेंट और बचत खाते खाली हो गए। कुल मिलाकर उसने 1.4 मिलियन डॉलर गंवा दिए। पीड़ित ने स्वीकार किया है कि मेरी गलती अकेलापन और लालच था। मैं इस घोटाले में पूरी तरह फंस गया। एक महीने बाद जब उसे महसूस हुआ कि पैसा गायब है तो उसने पुलिस को सूचित किया। उसने कहा कि मुझे विश्वास नहीं था कि मैं इस तरह ठगा जाऊंगा।

READ MORE: WhatsApp ने लॉन्च किया AI Writing Help फीचर, जानें इसके फायदें

कानून प्रवर्तन का नजरिया

कोलोराडो ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के विशेष एजेंट जेब स्मीस्टर ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत नुकसान था जो उन्होंने देखा है। उन्होंने बताया कि धोखेबाज इमोशन का फायदा उठाकर पहले भरोसा बनाते हैं और फिर निवेश का झांसा देते हैं।

चेतावनी और सावधानी

कानून प्रवर्तन का कहना है कि अगर कोई बातचीत को एन्क्रिप्टेड ऐप पर ले जाता है, ज्यादा रिटर्न का वादा करता है या सीधे पैसे मांगता है, तो यह धोखाधड़ी का संकेत है।

READ MORE: WhatsApp ने लॉन्च किया Video Notes फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

SEC ने राज्य ट्रस्ट कंपनियों को कस्टोडियन के रूप में दी मंजूरी
Previous Story

SEC ने राज्य ट्रस्ट कंपनियों को कस्टोडियन के रूप में दी मंजूरी

भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में AI क्रांति: 40% से अधिक क्लिनिशियन कर रहे इसका उपयोग
Next Story

भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में AI क्रांति: 40% से अधिक क्लिनिशियन कर रहे इसका उपयोग

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss