QNB ने USD पेमेंट के लिए अपनाया JPMorgan का ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म

QNB ने USD पेमेंट के लिए अपनाया JPMorgan का ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म

4 mins read
964 views
September 30, 2025

QNB JPMorgan Partnership: कतर की प्रमुख बहुराष्ट्रीय बैंक QNB ने घोषणा की है कि अब वह अपने US डॉलर कॉरपोरेट भुगतान के लिए JP Morgan के ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म Kinexys का उपयोग करेगी। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय लेन-देन में तेजी लाना और लागत कम करना है। पारंपरिक बैंकिंग में यह समस्या सामान्य है जिसे Blockchain तकनीक आसानी से हल कर सकती है।

QNB का JP Morgan Kinexys प्लेटफॉर्म को अपनाना मध्य पूर्व में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट्स को अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पारंपरिक बैंकिंग की लागत और समय कम करेगा।

कब लॉन्च हुआ था Kinexys ?

Kinexys को JP Morgan ने 2029 में लॉन्च किया था और यह रोजाना लगभग 3 अरब डॉलर के लेन-देन को संभालता है। QNB का यह कदम ब्लॉकचेन तकनीक में विश्वास बढ़ा सकता है और DeFi से जुड़े क्रिप्टो एसेट्स को भी लाभ पहुंचा सकता है।

READ MORE: Solana Crypto की ताबड़तोड़ खरीद को तैयार DeFi Dev Corp

मध्य पूर्व में डिजिटल एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ी

मध्य पूर्व में डिजिटल एसेट्स और Cryptocurrency तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। हाल ही में, UAE की डिजिटल एसेट कंपनी M2 Capital ने Ethena के गवर्नेंस टोकन ENA में 20 मिलियन डॉलर का निवेश किया। इसका मकसद सिंथेटिक डॉलर के उपयोग को बढ़ाना और वैश्विक क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स को मध्य पूर्व के रेगुलेटेड वित्तीय बाजारों से जोड़ना है।

READ MORE: DeFi Dev Corp ने खरीदे 47,272 नए SOL, होल्डिंग बढ़कर हुई 6.9 लाख से ज्यादा!

इसी बीच, ब्रिटेन की मल्टीनेशनल Neobanks Revolut ने मीडिल इस्ट में बैंक खरीदने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य अपनी वैश्विक विस्तार को तेज करना और डिजिटल बैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत करना है।

QNB का ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म अपनाना और मीडिल इस्ट में डिजिटल एसेट्स की बढ़ती लोकप्रियता फाइनेंशियल वर्ल्ड में नई संभावनाओं को जन्म दे रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Kolkata Durga Puja 2025: AI और परंपरा का अनोखा संगम
Previous Story

Kolkata Durga Puja 2025: AI और परंपरा का अनोखा संगम

Next Story

Windows 11 Photos App में AI Auto-Categorisation फीचर का नया अपडेट

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss