BBVA ने बदली रणनीति! अमीर ग्राहकों को क्रिप्टो में निवेश की सलाह

BBVA ने बदली रणनीति! अमीर ग्राहकों को क्रिप्टो में निवेश की सलाह

5 mins read
1.7K views
June 18, 2025

BBVA की यह नई नीति यह दिखाती है कि Cryptocurrency अब सिर्फ एक हाई-रिस्क एसेट नहीं रही, बल्कि बड़ी बैंकिंग संस्थाएं भी इसे लंबी अवधि के इन्वेस्टमेंट के विकल्प के रूप में स्वीकार कर रही हैं।

BBVA New Strategy:  स्पेन का प्रमुख बैंक BBVA अब Cryptocurrency को लेकर एक साहसी रणनीति अपना रहा है। बैंक अब अपने प्राइवेट बैंकिंग कस्टमर को सलाह दे रहा है कि वह अपने इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो का 3% से 7% हिस्सा Cryptocurrency में लगाएं। 

यह कोई नॉर्मल सेवा नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि अब BBVA न सिर्फ अपने कस्टमरों की मांग पर Bitcoin खरीदने या बेचने में मदद करता है, बल्कि खुद से उन्हें सलाह भी दे रहा है कि Crypto में इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। 

Bitcoin और Ether से शुरुआत 

BBVA के स्विट्जरलैंड डिवीजन के Digital और Blockchain सॉल्यूशन्स प्रमुख फिलिप मेयर ने लंदन में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सितंबर 2024 से हमने अपने प्राइवेट कस्टमर्स को Bitcoin में इन्वेस्टमेंट का सलाह देना शुरू किया, जिनका जोखिम लेने का प्रोफाइल ज्यादा है, उनके पोर्टफोलियो में हम 7% तक Crypto रखने की इजाजत देते हैं। फिलहाल, यह सलाह Bitcoin और Ether तक सीमित है, लेकिन साल के अंत तक BBVA दूसरे Cryptocurrencies को भी इसमें शामिल करने की योजना बना रहा है। 

पहले से Crypto में एक्टिव है BBVA 

BBVA ने Crypto दुनिया में पहली बार 2021 में कदम रखा था, जब इसकी स्विट्जरलैंड ब्रांच ने Bitcoin ट्रेडिंग और कस्टडी सेवाएं शुरू की थीं। इसके बाद 2023 में, इसकी तुर्की ब्रांच Garanti BBVA ने भी एक नई कंपनी बनाई जो Crypto संपत्तियों की सुरक्षा और रख-रखाव का काम करती है। 

मार्च 2025 में, BBVA को स्पेन की मार्केट रेगुलेटर CNMV से Bitcoin और Ether की ट्रेडिंग सेवाएं देने की अनुमति भी मिल गई। यह निर्णय यूरोपीय संघ के Crypto कानून MiCA के पूर्ण लागू होने के साथ मेल खाता है। 

क्यों है यह कदम खास? 

अधिकांश बैंक कस्टमरों की रिक्वेस्ट पर Crypto Trading की सुविधा तो देते हैं, लेकिन खुद से कभी सलाह नहीं देते कि crypto  में इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। ऐसे में BBVA का यह कदम मुख्यधारा के वित्तीय संस्थानों के लिए एक नई दिशा तय करता है। हालांकि, यूरोप की नियामक संस्था ESMA लगातार Crypto निवेश से सावधान रहने की चेतावनी देती रही है, लेकिन BBVA का मानना है कि यदि संतुलित तरीके से किया जाए तो Crypto में छोटा निवेश भी पोर्टफोलियो की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकता है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

सभी यूजर्स के लिए FREE हुआ Google Gemini 2.5, जाने कैसे
Previous Story

सभी यूजर्स के लिए FREE हुआ Google Gemini 2.5, जाने कैसे

Facebook का बड़ा बदलाव, अब हर वीडियो बनेगा Reel
Next Story

Facebook का बड़ा बदलाव, अब हर वीडियो बनेगा Reel

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss