Bitcoin ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Bitcoin ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें एक्सपर्ट्स की राय

5 mins read
946 views
July 11, 2025

MVRV Z Score वह इंडिकेटर है जो Bitcoin के मार्केट कैप की तुलना उसके रियल वैल्यू और ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव से करता है।

Bitcoin : Bitcoin ने बुधवार को अपना अब तक का नया ऑल टाइम हाई बना लिया। यह उछाल उन इन्वेस्टरों और कंपनियों के चलते आया है, जिन्होंने हाल ही में इसमें भारी इन्वेस्ट किया था। हालांकि, कई एक्सपर्ट्स और डेटा एनालिसिस का मानना है कि Bitcoin की कीमत अभी भी असली ऊंचाई से काफी दूर है।

क्या कहता है डेटा?

CryptoQuant और ChainExposed के अनुसार, MVRV Z-Score और Short Term Holder MVRV अभी भी इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि मार्केट में बुलिश ट्रेंड जारी है। MVRV Z Score वह इंडिकेटर है जो Bitcoin के मार्केट कैप की तुलना उसके रियल वैल्यू और ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव से करता है। फिलहाल इस स्कोर के अनुसार, Bitcoin की कीमत भले ही ऊंची हो लेकिन यह अभी भी ओवरवैल्यूएशन की स्थिति में नहीं पहुंचा है।

Photo 1

Photo 1

लॉन्ग टर्म होल्डर्स का भरोसा बरकरार

डेटा के मुताबिक, MVRV रेशियो अभी 2.26 पर है। यह दिखाता है कि लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स अभी भी आशावादी हैं। इस लेवल पर अक्सर कुछ इन्वेस्टर मुनाफा वसूलते हैं लेकिन बाजार में डिमांड अब भी मजबूत बनी हुई है।

Photo 2

शॉर्ट टर्म होल्डर्स क्या कर रहे हैं?

ChainExposed का कहना है कि शॉर्ट टर्म होल्डर्स अभी 1.0 MVRV रेशियो के आसपास हैं, जिसका मतलब है कि अभी ना तो भारी मुनाफा है और ना ही घाटा। यही वजह है कि नए इन्वेस्टर भी इससे घबराकर नहीं बेच रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट की स्थिति

बुधवार को ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 91 बिलियन डॉलर की बढ़त हुई और कुल मार्केट कैप 3.42 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। यह तेजी सिर्फ Bitcoin की वजह से नहीं बल्कि टेक शेयरों में आई मजबूती का भी संकेत है। इससे पता चलता है कि क्रिप्टो और टेक्नोलॉजी बाजारों के बीच तालमेल बढ़ रहा है।

Bitcoin ने नया रिकॉर्ड बना लिया है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि असली तेजी अभी आनी बाकी है। निवेशकों को सतर्क रहकर कदम उठाने की सलाह दी जा रही है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/latest-news/trump-crypto-venture-accused-of-tie-up-with-terrorists/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/defi-dev-corp-buys-47272-new-sol-holdings-rise-69-lakhs/

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ripple का बड़ा कदम: BNY बैंक को बनाया RLUSD का कस्टोडियन
Previous Story

Ripple का बड़ा कदम: BNY बैंक को बनाया RLUSD का कस्टोडियन

तो इस वजह से Bitcoin ने बनाया नया रिकॉर्ड
Next Story

तो इस वजह से Bitcoin ने बनाया नया रिकॉर्ड

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss