WazirX हैक के बाद निशल शेट्टी ने चुपचाप किया बड़ा ट्रांसफर

WazirX हैक के बाद निशल शेट्टी ने चुपचाप किया बड़ा ट्रांसफर

5 mins read
1.7K views
June 27, 2025

WazirX हैक के एक साल बाद सामने आए नए खुलासों ने निशल शेट्टी की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Nishal Shetty WazirX : भारतीय Crypto इतिहास के सबसे बड़े घोटालों में से एक WazirX हैक को अब लगभग एक साल बीत चुका है। जुलाई 2024 में हुए इस हैक में करीब 2000 रुपये करोड़ की यूजर फंड्स चोरी हो गई थी, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में WazirX के फाउंडर निशल शेट्टी ने अभी तक एक भी बयान नहीं दिया है।

चुपचाप किया कंपनी का ट्रांसफर

अब एक बड़ा खुलासा सामने आया है। 13 अगस्त 2024 यानी हैक के कुछ हफ्तों बाद ही निशल शेट्टी ने अपनी दुबई बेस्ड कंपनी Shinjuku FZC LLC की 100% हिस्सेदारी अपनी पत्नी मौझरी गुहा को चुपचाप ट्रांसफर कर दी थी। कहीं भी इसकी जानकारी नहीं दी गई।

THE GOLF KI
THE GOLF KI

The Gulf Time अखबार में छपी डॉक्यूमेंट कॉपी के मुताबिक, ये बात सामने आई है।

  • पुराना शेयर होल्डर Nischal Chakrapani Shetty – 0.00%
  • नया शेयर होल्डर Moujhari Guha – 100.00%

इस ट्रांसफर के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह सिर्फ एक कॉर्पोरेट रीस्ट्रक्चरिंग थी, या किसी बड़ी सच्चाई को छुपाने की चाल।

ट्रांसपेरेंसी का वादा बना मजाक

WazirX हमेशा ट्रांसपेरेंसी और ट्रस्ट की बात करता था, लेकिन जब करोड़ों की हैकिंग हुई तब इसके संस्थापक चुपचाप कंपनी से हट गए और मालिकाना हक अपनी पत्नी को सौंप दिया। जब यूजर जवाब मांग रहे थे, जब वॉलेट फ्रीज हो चुके थे और जब लोग घबरा रहे थे, तो उस वक्त निशल शेट्टी कंपनी से साइन ऑफ कर रहे थे।

सिंगापुर कोर्ट का बड़ा खुलासा

हाल ही में सिंगापुर की एक अदालत की जज क्रिस्टी टैन् ने एक दस्तावेज जारी किया है, जिसमें साफ- साफ लिखा है कि WazirX की सिंगापुर इकाई Zettai Pte Ltd ने यूजर फंड्स को एक कस्टोडियन की तरह होल्ड किया था। यानी अब तक WazirX जो कहता रहा कि हम यूजर के पैसे नहीं होल्ड करते, वो झूठ था। कोर्ट ने माना कि Zettai के पास फंड्स का लीगल और ऑपरेशनल कंट्रोल था।

यूजर्स की हालत दयनीय

हैक को एक साल हो चुका है, लेकिन अब तक किसी को रिफंड नहीं मिला और न ही टाइमलाइन बताई गई। हर महीने एक नई सच्चाई सामने आती है और हर बार यूजर्स का भरोसा और टूटता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Hindi News
Previous Story

Microsoft का बड़ा सरप्राइज, अब दिखेगी मौत की ब्लैक स्क्रीन!

Hindi News
Next Story

Google ने लॉन्च किया Gemma 3n मॉडल, स्मार्टफोन बनेगा AI मशीन

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss