Hindi News

Google ने लॉन्च किया Gemma 3n मॉडल, स्मार्टफोन बनेगा AI मशीन

7 mins read
1.3K views
June 27, 2025

Google का Gemma 3n लॉन्च, अब स्मार्टफोन पर मिलेगा फुल पावर AI सपोर्ट टेक्स्ट से लेकर वीडियो तक

Google Gemma 3n :  गूगल ने अपना नया और एडवांस मोबाइल फर्स्ट AI मॉडल Gemma 3n आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने इसके प्रीव्यू वर्जन को पेश किया गया था और अब इसका फुल वर्जन डेवलपर्स और यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

Gemma 3n खासतौर पर उन डिवाइसेज के लिए बनाया गया है, जो सीमित संसाधनों में चलते हैं। जैसे स्मार्टफोन और छोटे एम्बेडेड सिस्टम इसका मकसद ऐसे AI टूल्स को मोबाइल डिवाइस तक लाना है जो पहले केवल बड़े क्लाउड मॉडल्स पर ही संभव थे।

क्या खास है Gemma 3n में

Gemma 3n को गूगल ने डिवेलपर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, ताकि वो इस AI को ऑन डिवाइस यानी बिना इंटरनेट या क्लाउड की मदद के चला सकें। यह मॉडल कई प्लेटफॉर्म्स जैसे Hugging Face llama cpp Ollama और MLX पर सपोर्ट करता है जिससे डेवलपर्स आसानी से इसे अपने एप्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।

MatFormer स्मार्ट डिजाइन की ताकत

Gemma 3n की सबसे बड़ी खासियत है इसका आर्किटेक्चर, जिसे MatFormer कहा जाता है। ये शब्द Matryoshka Transformer से लिया गया है, जिसका मतलब है रूसी गुड़िया जैसी संरचना जहां एक बड़ी गुड़िया के अंदर कई छोटी गुड़ियाएं होती हैं।

इसी तरह इस AI मॉडल में अलग -अलग साइज के मॉडल शामिल हैं। जिन्हें जरूरत के अनुसार चुना जा सकता है। इसमें दो वेरिएंट आते हैं E2B और E4B जिनका मेमोरी उपयोग लगभग 2GB और 3GB है।

सिर्फ टेक्स्ट नहीं इमेज और ऑडियो भी

Gemma 3n सिर्फ टेक्स्ट नहीं बल्कि इमेज ऑडियो और वीडियो को भी प्रोसेस कर सकता है। यह मॉडल 140 भाषाओं में टेक्स्ट को समझ सकता है और 35 भाषाओं में ऑडियो और विजुअल कंटेंट को भी प्रोसेस कर सकता है।

E4B वेरिएंट ने तो LMArena बेंचमार्क में 1300 से भी ऊपर का स्कोर किया है जो किसी भी 10 बिलियन से कम पैरामीटर वाले मॉडल के लिए पहली बार हुआ है।

खासियत जो बनाएं इसे मोबाइल फ्रेंडली

  • Per Layer Embeddings PLE: इससे मेमोरी की बचत होती है और परफॉर्मेंस बना रहता है।
  • KV Cache Sharing: लंबे टेक्स्ट ऑडियो या वीडियो को तेजी से प्रोसेस करने में मदद मिलती है।
  • यूनीवर्सल स्पीच मॉडल अब फोन पर ही स्पीच टू टेक्स्ट और ट्रांसलेशन मुमकिन है।
  • MobileNet V5: यह विजन एनकोडर 60fps तक वीडियो फ्रेम्स को प्रोसेस कर सकता है।

डेवलपर्स के लिए खास टूल

गूगल ने एक नया टूल भी लॉन्च किया है MatFormer Lab, जिससे डेवलपर्स मॉडल की सेटिंग्स को बेंचमार्क के अनुसार ट्यून कर सकते हैं। इसके अलावा Mix n Match नाम की एक टेक्नोलॉजी से डेवलपर्स अपने हार्डवेयर के हिसाब से मॉडल साइज चुन सकते हैं।

1.3 करोड़ का इनाम भी मिलेगा

AI को बढ़ावा देने के लिए गूगल ने Gemma 3n Impact Challenge भी शुरू किया है। इसमें 1.3 करोड़ करीब 150000 डॉलर का इनाम रखा गया है, जो डेवलपर Gemma 3n की ताकत दिखाते हुए शानदार प्रोजेक्ट बनाएगा और उसका वीडियो डेमो जमा करेगा वो इस चैलेंज का हिस्सा बन सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WazirX हैक के बाद निशल शेट्टी ने चुपचाप किया बड़ा ट्रांसफर
Previous Story

WazirX हैक के बाद निशल शेट्टी ने चुपचाप किया बड़ा ट्रांसफर

Apple का नया गेम: अब खुद करेगा फिल्मों की रिलीज
Next Story

Apple का नया गेम: अब खुद करेगा फिल्मों की रिलीज

Latest from Latest news

𝐂𝐨𝐜𝐤𝐭𝐚𝐢𝐥 𝟐’ 𝐎𝐓𝐓 पर कब और कहां देखें? 𝐕𝐈𝐃𝐄𝐎 वायरल

Cocktail 2’ OTT पर कब और कहां देखें? VIDEO वायरल

थिएटर में Cocktail 2 मिस कर दी? अब इसे घर बैठे OTT पर देखने का मौका मिलेगा। जानिए संभावित रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी।  Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर Cocktail 2 जल्द ही OTT पर दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 14 अगस्त 2026 को Netflix पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  क्या है Cocktail 2 की कहानी? फिल्म में कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) एक लंबे समय से रिश्ते में हैं। दोनों शादी के दबाव और रिश्तेदारों से बचने के लिए सिसिली घूमने जाते हैं। वहीं उनकी मुलाकात दिया की दोस्त एली (कृति सेनन) से होती है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब दिया अपने रिश्ते की परीक्षा लेने के लिए एली से कुणाल को आकर्षित करने के लिए कहती है। इसके बाद तीनों के बीच दिलचस्प लव ट्रायंगल शुरू हो जाता है।  https://www.instagram.com/reel/DZroA79gAmH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet   READ MORE: थ्रिलर, हॉरर और रोमांस, OTT पर आज मिलेगा भरपूर मनोरंजन  बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?  होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 143.51 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 92.02 करोड़ रहा, जबकि भारत में ग्रॉस कमाई 109.55 करोड़ दर्ज की गई। फिल्म ने पहले वीकेंड में 46.76 करोड़ और पहले हफ्ते में 67.81 करोड़ का कारोबार किया। इसके अलावा विदेशों से फिल्म ने 33.96 करोड़ की कमाई की।  https://www.instagram.com/reel/DZW3rxaP4Si/?utm_source=ig_web_button_share_sheet   READ
Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI ने भारतीय भाषाओं के लिए नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, इससे बैंक, सरकारी संस्थान और स्टार्टअप अपनी जरूरत के अनुसार AI मॉडल तैयार कर सकेंगे।  Epoch Builder Edition: क्या भारत अब अपनी जरूरतों के हिसाब से खुद के AI मॉडल तैयार करेगा? आज बेंगलुरु की AI कंपनी Sarvam AI ने Epoch Builder Edition लॉन्च कर बड़ा कदम उठाया है। यह प्लेटफॉर्म बैंकों, सरकारी एजेंसियों, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों को अपने डेटा के आधार पर AI मॉडल बनाने, ट्रेन करने और तैनात करने की सुविधा देगा।  भारतीय भाषाओं पर खास फोकस Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 7 अरब और 70 अरब पैरामीटर वाले बड़े भाषा मॉडल (LLMs) शामिल हैं। इन्हें 2 ट्रिलियन टोकन पर प्रशिक्षित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें हिंदी, कन्नड़, तमिल, मराठी और बंगाली शामिल हैं। इसके अलावा हिंग्लिश और कन्नंगलिश जैसी मिश्रित भाषाओं पर भी यह काम कर सकता है।  डेटा सुरक्षा और AI ट्रेनिंग की सुविधा Epoch Builder Edition में कंपनियों को GPU क्लस्टर, API एक्सेस और ऑन-प्रिमाइसेस डिप्लॉयमेंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ भारतीय कानून, गवर्नेंस, फाइनेंस और स्थानीय भाषाओं से जुड़े तैयार डेटासेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्लेटफॉर्म में रेड-टीमिंग, टॉक्सिसिटी असेसमेंट और भारतीय सांस्कृतिक संदर्भ के अनुसार AI मॉडल की जांच करने वाले टूल भी दिए गए हैं। इससे संस्थानों को डेटा पर बेहतर नियंत्रण और लागत कम करने में मदद मिलेगी।  READ MORE: Freehand की बड़ी छलांग, जुटाए 75 मिलियन
क्रिप्टो बाजार में बड़ा फेरबदल, मजबूत कंपनियां होंगी आगे

क्रिप्टो बाजार में बड़ा फेरबदल, मजबूत कंपनियां होंगी आगे

क्रिप्टो इंडस्ट्री तेजी से बदल रही, बड़े प्लेटफॉर्म लगातार मजबूत हो रहे हैं, जबकि कई छोटे प्रोजेक्ट्स और एक्सचेंज बंद होने या विलय की राह पर हैं।  Crypto Consolidation: क्या Crypto Market अब सिर्फ बड़े खिलाड़ियों तक सिमटता जा रहा है? आज सामने आई नई रिपोर्ट यही संकेत दे रही है। निवेशक अब सिर्फ उन प्रोजेक्ट्स में पैसा लगा रहे हैं, जो मजबूत कमाई और टिकाऊ कारोबार दिखा रहे हैं। इसका असर यह है कि कई छोटे क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स और एक्सचेंज अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।  Crypto Market में कुछ प्रोजेक्ट्स का बढ़ा दबदबा ARK Invest के रिसर्च एनालिस्ट लोरेन्जो वैलेंटे के मुताबिक, बाजार में पूंजी का बड़ा हिस्सा अब चुनिंदा प्लेटफॉर्म तक सीमित हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार Hyperliquid और Pump.fun मिलकर पूरे क्रिप्टो एप्लिकेशन सेक्टर की करीब 67% आय पर कब्जा किए हुए हैं। वहीं Ethena को जोड़ने पर शीर्ष 3 प्रोजेक्ट्स की हिस्सेदारी लगभग 80% तक पहुंच जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक अब सिर्फ उन्हीं प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनका बिजनेस मॉडल मजबूत है और जो लगातार कमाई कर रहे हैं।  https://x.com/LorenzoARK/status/2082153304574791868?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082153304574791868%7Ctwgr%5Ed5e22289d325c68fc759eccbe6bda2265b85ff3d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cointribune.com%2Fen%2Fthe-crypto-industry-is-entering-a-new-era-of-consolidation%2F    छोटे एक्सचेंज पर बढ़ा संकट बदलते माहौल का असर क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। BitMEX ने सितंबर में अपना एक्सचेंज बंद करने का फैसला लिया है। वहीं BitMart ने 26 अगस्त से ट्रेडिंग सेवाएं बंद करने और जनवरी 2027 तक पूरी तरह कारोबार खत्म करने की घोषणा की है। दूसरी ओर कुछ बड़ी कंपनियां विस्तार में जुटी हैं। Bybit ने इंडोनेशिया की स्थानीय कंपनी NOBI में बहुमत हिस्सेदारी खरीदकर अपनी मौजूदगी मजबूत की है।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  बाजार में बढ़ सकते हैं अधिग्रहण और विलय
iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।  iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके।  Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा

Don't Miss