Hindi News

Microsoft का बड़ा सरप्राइज, अब दिखेगी मौत की ब्लैक स्क्रीन!

4 mins read
1.9K views
June 27, 2025

Microsoft ने Windows के कुख्यात ‘Blue Screen of Death” में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। अब यह एरर स्क्रीन ब्लू नहीं, बल्कि ब्लैक बैकग्राउंड में दिखाई देगी।

Microsoft Blue Screen update: लगभग हर Windows यूजर ने कभी न कभी ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ (Blue Screen of Death – BSOD) का सामना किया होगा। यह स्क्रीन तब दिखाई देती है, जब आपके कंप्यूटर में कोई गंभीर सिस्टम एरर हो जाता है, जिससे मशीन क्रैश हो जाती है। अब Microsoft ने इस स्क्रीन में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 40 साल बाद Microsoft, Blue की जगह अब इसे Black स्क्रीन ऑफ डेथ में बदलने जा रहा है।

क्यों कर रहा है Microsoft ये बदलाव?

इस बदलाव के पीछे Microsoft की एक बड़ी रणनीति है। Windows सिस्टम को और ज्यादा सुरक्षित, स्थिर और यूजर फ्रेंडली बनाना। पिछले साल की CrowdStrike में लाखों विंडोज डिवाइस अचानक क्रैश हो गए थे। इस घटना के बाद Microsoft ने ठाना कि अब सिस्टम फेलियर के समय यूजर को बेहतर एक्सपीरियंस और जल्दी रिकवरी का विकल्प देना होगा।

नया डिजाइन कैसा होगा?

Microsoft के अनुसार, अब जब कंप्यूटर क्रैश होगा, तो ब्लू की जगह ब्लैक बैकग्राउंड पर एरर मैसेज दिखेगा। इसके अलावा, पुरानी स्क्रीन पर जो फ्राउनिंग फेस दिखाई देता था, अब उसकी जगह स्क्रीन पर केवल रीस्टार्ट प्रक्रिया का प्रतिशत (%) दिखाया जाएगा।

कब से मिलेगा यह अपडेट?

Microsoft ने बताया कि यह नया इंटरफेस और सुधार जल्द ही सभी Windows 11 (Version 24H2) यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

‘Quick Machine Recovery’ फीचर भी होगा शामिल

सिर्फ स्क्रीन नहीं बदलेगी, Microsoft एक नया फीचर भी जोड़ रहा है, जिसका नाम Quick Machine Recovery होगा। ऐसे में अगर कोई सिस्टम रीस्टार्ट नहीं हो पाता, तो यह फीचर ऑटोमैटिकली सुधार करेगा। इसका उद्देश्य है कि जब बड़ी संख्या में सिस्टम फेल हो जाएं, तो Microsoft तुरंत targeted fixes भेज सके, बिना किसी आईटी टीम की मदद के।

Microsoft ने यह भी कहा है कि इस फीचर में आगे और सुधार किए जाएंगे और साल के अंत तक कुछ और नई फीचर्स भी इसमें जोड़ी जाएंगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Doppl App: अब AI बताएगा किस आउटफिट आप लगेंगे स्टाइलिश
Previous Story

Doppl App: अब AI बताएगा किस आउटफिट आप लगेंगे स्टाइलिश

WazirX हैक के बाद निशल शेट्टी ने चुपचाप किया बड़ा ट्रांसफर
Next Story

WazirX हैक के बाद निशल शेट्टी ने चुपचाप किया बड़ा ट्रांसफर

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss