Crypto scammers

खुलासा: क्रिप्टो स्कैमर्स ऐसे कर रहें ठगी

5 mins read
1.1K views
December 31, 2024

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो ने बताया था कि पिछले साल क्रिप्टो से संबंधित घोटालों में 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Crypto scammers: क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग पिछले कुछ सालों में बढ़ी है। इसके साथ ही इस सेगमेंट में घोटाले की संख्या भी बढ़ रही है। स्कैमर्स आय दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने शिकार को ढूंढते हैं। जॉब रिक्रूटर्स की आड़ में भी इसी तरह का घोटाला किया जा रहा है। इसमें LinkedIn के जरिए जॉब चाहने वालों को टारगेट किया जाता है।

जॉब ढूंढने वालों को बनाते हैं निशाना

साइबर जांचकर्ता टेलर मोनाहन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि ये स्कैमर्स नौकरी सर्च करने वालों से संपर्क करते हैं और उन्हें वीडियो कॉल से संबंधित सॉफ्टवेयर में एक समस्या को ठीक करने के लिए कहते हैं और फिर उनके कंप्यूटर तक पहुंच प्राप्त करने के लिए मैलवेयर का उपयोग करते हैं। जांचकर्ता ने पोस्ट में स्कैमर्स द्वारा प्रदान की गई नौकरी की लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट भी साझा किए गए हैं। नौकरी सर्च करने वाले द्वारा सवालों के जवाब देने के बाद, स्कैमर्स उन्हें अंतिम प्रश्न के उत्तर का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहते हैं। ‘Request Camera Access’ पर क्लिक करने के बाद, दूसरे प्रॉम्प्ट में उन्हें कैमरे या माइक्रोफोन में एक समस्या को ठीक करने के लिए कहा जाता है।

सोशल मीडिया का करते हैं यूज

इस साल मार्च में अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने बताया था कि पिछले साल इन घोटालों में 53 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कुछ देशों के रेगुलेटर्स ने इस समस्या से निपटने के लिए क्रिप्टो सेगमेंट के लिए नियम बनाने की तैयारी कर ली है।  आमतौर पर इस घोटाले में लोगों को फंसाने के लिए फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है।

ज्यादा रिटर्न का देते हैं लालच

FBI ने एक रिपोर्ट में बताया था कि पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी में निवेश की आड़ में धोखाधड़ी बढ़कर 3.94 अरब डॉलर हो गई थी। इससे पहले के साल में लोगों ने इन धोखाधड़ी में करीब 2.57 अरब डॉलर गंवाए थे। इस तरह के घोटालों में जालसाज क्रिप्टो से जुड़े निवेश की सलाह देते हैं और लोगों से फर्जी टोकन में पैसा लगाने को कहते हैं। इसमें ज्यादा रिटर्न मिलने का लालच दिया जाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk
Previous Story

X पर अब इस नाम से जाने जाएंगे Elon Musk

Technical News
Next Story

AI से सबसे ज्यादा ‘गंदी’ फोटो बनाने वाले टॉप 5 देश

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss