Microsoft का अलर्ट, एक क्लिक में साफ हो सकता Crypto Wallet

Microsoft का अलर्ट, एक क्लिक में साफ हो सकता Crypto Wallet

7 mins read
10 views
June 19, 2026

Microsoft Cybersecurity 2026: Microsoft ने एक नए और खतरनाक Crypto Malware को लेकर चेतावनी जारी की है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, यह मालवेयर फरवरी 2026 से Windows यूजर्स को निशाना बना रहा है और चुपके से उनके क्रिप्टो वॉलेट की जानकारी चुरा रहा है। Microsoft का कहना है कि यह मालवेयर संक्रमित USB ड्राइव और फर्जी शॉर्टकट फाइलों के जरिए सिस्टम में प्रवेश करता है। इसके बाद यह यूजर की गतिविधियों पर नजर रखता है और डिजिटल संपत्ति तक पहुंच बनाने की कोशिश करता है।

अगर आप क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान, नया CryptoBandits मालवेयर आपके वॉलेट एड्रेस और निजी जानकारी को निशाना बना रहा है।

Crypto Malware कैसे करता है हमला?

Microsoft की थ्रेट इंटेलिजेंस टीम के अनुसार, इस मालवेयर को Defender Antivirus में CryptoBandits नाम दिया गया है। यह Windows के बिल्ट-इन टूल्स का इस्तेमाल कर बैकग्राउंड में काम करता है। मालवेयर लगातार यूजर के क्लिपबोर्ड पर नजर रखता है। जैसे ही कोई व्यक्ति क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस, प्राइवेट की या रिकवरी फ्रेज कॉपी करता है, यह जानकारी हमलावरों तक पहुंच सकती है। सबसे खतरनाक बात यह है कि यह कॉपी किए गए वॉलेट एड्रेस को बदलकर हमलावर का एड्रेस भी डाल सकता है। ऐसे में ट्रांजैक्शन का पैसा सीधे साइबर अपराधियों के पास पहुंच सकता है।

USB ड्राइव और फर्जी फाइलों से फैल रहा खतरा

Microsoft के मुताबिक, हमले की शुरुआत अक्सर संक्रमित USB ड्राइव से होती है। इसमें मौजूद फर्जी शॉर्टकट फाइलें असली दस्तावेजों जैसी दिखती हैं। यूजर जैसे ही इन फाइलों पर क्लिक करता है, मालवेयर सक्रिय हो जाता है। इसके बाद यह स्क्रीनशॉट ले सकता है, डेटा चुरा सकता है और सिस्टम पर दूर से नियंत्रण भी हासिल कर सकता है। मालवेयर अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए Tor नेटवर्क का इस्तेमाल करता है, जिससे इसकी पहचान करना और मुश्किल हो जाता है।

READ MORE: Crypto SIP शुरू करें या नहीं? निवेश से पहले जान लें ये बातें

खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने कुछ जरूरी सावधानियां बताई हैं:

  • अनजान USB ड्राइव का इस्तेमाल न करें।
  • किसी भी ट्रांजैक्शन से पहले वॉलेट एड्रेस दोबारा जांचें।
  • सिस्टम में सुरक्षा सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें।
  • अचानक स्क्रीनशॉट या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो सतर्क हो जाएं।
  • क्लिपबोर्ड में बार-बार बदलाव होने पर जांच करें।

Microsoft का कहना है कि केवल एंटीवायरस पर निर्भर रहने के बजाय संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करना भी जरूरी है।

READ MORE: Tether ने aUSDT बंद किया, क्या XAUT बनेगा अगला सुपरस्टार?

क्रिप्टो निवेशकों के लिए यह खतरा एक बड़ा अलर्ट है। साइबर अपराधी अब सीधे ब्लॉकचेन नेटवर्क की बजाय यूजर्स के लैपटॉप और डिवाइस को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

samsung-galaxy-s25
Previous Story

आधी कीमत में घर लाएं Samsung का 200MP कैमरा फोन

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss