Base Blockchain 33 मिनट तक रहा फेल, सामने आई बड़ी वजह

Base Blockchain 33 मिनट तक रहा फेल, सामने आई बड़ी वजह

5 mins read
1.1K views
August 6, 2025

यह समस्या एक Sequencer Handoff फेल होने की वजह से हुआ था। बता दें कि Blockchain में Sequencer वह सिस्टम होता है जो सारे ट्रांजैक्शन को प्रोसेस करता है

Base blockchain down:  Coinbase द्वारा बनाई गई Blockchain Base में मंगलवार को एक बड़ी गड़बड़ी आ गई। सुबह 6 बजे के आस पास इसका नेटवर्क करीब 33 मिनट तक बंद रहा। इस दौरान डिपॉजिट, विदड्रॉअल और नए ट्रांजैक्शन रुक गए जिससे यूजर्स को काफी परेशानी हुई।

क्या हुआ था?

Base टीम के मुताबिक, यह समस्या एक Sequencer Handoff फेल होने की वजह से हुआ था। बता दें कि Blockchain में Sequencer वह सिस्टम होता है जो सारे ट्रांजैक्शन को प्रोसेस करता है और नए Block बनाता है।

Base पर जब ऑनचेन एक्टिविटी अचानक बढ़ी तो मेन sequencer ट्रांजैक्शन को ठीक से संभाल नहीं पाया। इसे ठीक करने के लिए एक सिस्टम Conductor की मदद से कंट्रोल एक दूसरे sequencer को देने की कोशिश की गई, लेकिन नया sequencer उस समय पूरी तरह तैयार नहीं था जिसके कारण वह Block बना नहीं पाया।

Base सिस्टम में क्या दिक्कत है?

Base नेटवर्क का sequencer सिस्टम अभी सिर्फ एक ही Conductor नाम के टूल पर डिपेंड है। अगर इसमें कोई दिक्कत आए तो पूरा नेटवर्क रुक सकता है। भले ही नेटवर्क में कई sequencer हों लेकिन उनमें से कोई भी तभी काम शुरू कर सकता है जब Conductor उसे चुने। इस बात पर नेटवर्क की केंद्रीकरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Base टीम ने कहा है कि अब वह अपने सिस्टम को अपडेट करेंगे ताकि कोई भी नया sequencer तुरंत काम संभाल सके।

दूसरी बार हुआ ऐसा

बता दें कि यह Base नेटवर्क में पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी 5 सितंबर 2023 को नेटवर्क 43 मिनट तक के लिए बंद रहा था फिर भी Base नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार, इस पर 4.1 बिलियन डॉलर की वैल्यू लॉक है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/world-largest-cryptocurrency-bitcoin-hits-another-record-high/

https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/palantir-ceo-alex-karp-statement-on-elite-college/

क्या बोले एक्सपर्ट्स?

पूर्व Coinbase इंजीनियर और Save Finance के फाउंडर 0xrooter ने कहा है कि जिस नेटवर्क पर यूजर्स होते हैं उसी के डाउन होने पर बात होती है। यह अच्छी बात है कि लोग Base का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, Helius Labs के CEO Mert Mumtaz ने कहा कि ऐसी ही समस्याएं Solana नेटवर्क में भी पहले देखी गई हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss