तो इस वजह से Bitcoin ने बनाया नया रिकॉर्ड

तो इस वजह से Bitcoin ने बनाया नया रिकॉर्ड

3 mins read
930 views
July 11, 2025

Bitcoin में अभी और तेजी की संभावनाएं बनी हुई हैं, खासकर जब सरकार और बड़े निवेशक इसके पक्ष में खड़े हैं।

Bitcoin: दुनिया की सबसे बड़ी Cryptocurrency Bitcoin ने 10 जुलाई को अपना नया ऑल-टाइम हाई बना लिया। रिपोर्ट के अनुसार, Bitcoin की कीमत 9:27 PM GMT पर 116,046.44 डॉलक तक पहुंच गई है जो उसी दिन पहले बनाए गए रिकॉर्ड 113,734.64 डॉलर को पार कर गई है। अब तक Bitcoin में लगभग 24% की बढ़त देखी गई है।

ट्रंप की नीतियों से मिला समर्थन

Bitcoin में यह तेजी उस समय आई है जब ट्रंप सरकार Crypto को लेकर खुलकर अपना समर्थन दे रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च में ट्रंप ने Cryptocurrency स्ट्रेटेजी बनाने का आदेश जारी किया था। इसके अलावा उन्होंने Crypto समर्थक अधिकारियों को भी इम्पोर्टेंट पदों पर भर्ती किया है। इनमें SEC सदस्य Paul Atkins और AI सलाहकार David Sacks शामिल हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/top-5-reasons-for-bitcoin-falling-down-crypto-market/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/bitcoin-is-demanded-in-crypto-kidnapping-how-to-protect-yourself/

Altcoins और क्रिप्टो स्टॉक्स भी भागे रैली में

Bitcoin के साथ Ethereum की कीमत भी 3.01% से बढ़कर 2,905.24 डॉलर तक पहुंच गई है। Solana (SOL), Dogecoin, Cardano, XRP और Litecoin जैसी दूसरे Cryptocurrency में भी 2% से 5% तक की बढ़त देखी गई है। वहीं, Crypto से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में भी तेजी देखी गई है। Mara Holdings और Riot Platforms जैसे Bitcoin माइनिंग स्टॉक्स 2% से ज्यादा बढ़े हैं, जबकि Coinbase और Robinhood के शेयरों में 4% की उछाल आई।

Bitcoin की स्थिरता बनी हुई है

Bitcoin ने पिछले 60 दिनों से 100,000 डॉलर के ऊपर कीमत बनाए रखी है। इस स्थिरता का बड़ा कारण Bitcoin ETF में हो रहा भारी इन्वेस्टमेंट है, जिससे बाजार में स्थायित्व और भरोसा दोनों बने हुए हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bitcoin ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें एक्सपर्ट्स की राय
Previous Story

Bitcoin ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें एक्सपर्ट्स की राय

15 जुलाई से बदल रहा है YouTube का नियम, इन लोगों को होगा भारी नुकसान
Next Story

15 जुलाई से बदल रहा है YouTube का नियम, इन लोगों को होगा भारी नुकसान

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss